India-Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो, भारत में बजेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का बिगुल

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खेल सहयोग को नई दिशा देने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है. दोनों देशों ने इसे खेल, कौशल विकास और संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है. यह रोडमैप वर्ष 2023 में खेल सहयोग पर हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के आधार पर तैयार किया गया है.

खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में उभरा है, जो दोनों देशों के लोगों को जोड़ने के साथ सहयोग के नए अवसर भी प्रदान करता है. 2030 के अहमदाबाद राष्ट्रमंडल खेल, 2032 के ब्रिस्बेन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों तथा भविष्य में भारत की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रोडमैप में साझा प्राथमिकताओं और संसाधनों के अनुरूप सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की गई है.

संस्थागत साझेदारी मजबूत

दोनों देशों ने खेल प्रशासन और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में मौजूद भिन्नताओं का सम्मान करते हुए खेल संगठनों, विश्वविद्यालयों, व्यवसायों, राज्य सरकारों और सामुदायिक समूहों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. रोडमैप का क्रियान्वयन उपलब्ध संसाधनों और प्रमुख खेल आयोजनों की समय-सीमा के अनुरूप किया जाएगा, जबकि प्रत्येक गतिविधि के लिए संसाधनों की जिम्मेदारी आपसी सहमति से तय होगी.

क्षमता निर्माण पर जोर

रोडमैप में भारत में हाई-परफॉर्मेंस खेल केंद्रों की स्थापना, पैरा खेलों में सहयोग, कोच विकास कार्यक्रम और ‘ट्रेन द ट्रेनर’ मॉडल के जरिए दोनों देशों के कोचों के आदान-प्रदान पर विशेष बल दिया गया है. इसके अलावा शारीरिक शिक्षा आदान-प्रदान कार्यक्रम, ऑस्ट्रेलिया में योग के प्रचार-प्रसार, भारतीय कोचों के प्रशिक्षण तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रमों से जोड़ने की योजना भी शामिल है.

खेल विज्ञान सहयोग

खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के विश्वविद्यालय खिलाड़ियों के प्रदर्शन विश्लेषण, चोटों की रोकथाम, खेल पोषण, वियरेबल टेक्नोलॉजी, रिकवरी तकनीक और पैरा खेलों पर संयुक्त अनुसंधान करेंगे. साथ ही संयुक्त खेल पाठ्यक्रम विकसित करने और स्पोर्ट इंटीग्रिटी ऑस्ट्रेलिया, नाडा तथा वाडा के माध्यम से डोपिंग रोधी क्षमता निर्माण को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

बड़े आयोजनों की तैयारी

रोडमैप में प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी से जुड़े अनुभव साझा करने, प्रदर्शनी मैचों और युवा प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा साझा प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव है. इसमें ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी और खो-खो तथा भारत में ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग (AFL) और बास्केटबॉल को बढ़ावा देने की बात कही गई है. साथ ही दिसंबर 2026 में चेन्नई में पहले बिग बैश लीग (BBL) मैच के आयोजन और भारत में प्रतिवर्ष BBL मैच कराने के प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया गया है.

निवेश और महिला भागीदारी

रोडमैप के तहत खेल उद्योग, खेल उपकरण निर्माण, मीडिया, प्रसारण, इवेंट प्रबंधन और स्टार्टअप्स में निवेश बढ़ाने के साथ भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसके अलावा महिलाओं के नेतृत्व, स्वास्थ्य, उच्च प्रदर्शन और खेलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए संयुक्त पहल और द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी विशेष जोर दिया गया है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »