TMC के 440 करोड़ रुपये फ्रीज, डेरेक ओ’ब्रायन का ED पर तीखा सवाल- ‘मंदिर के कोष पर कार्रवाई कब?’

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ‘ब्रायन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी पार्टी के तीन बैंक खातों को ‘फ्रीज’ किए जाने पर शुक्रवार (10 जुलाई ) को सवाल उठाया और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए पूछा कि ईडी ‘मंदिर के कोष’ को कब ‘फ्रीज’ करेगा.

तृणमूल के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ओ’ब्रायन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ईडी ने एचडीएफसी बैंक में तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया है. ईडी मंदिर के कोष को कब ‘फ्रीज’ करेगा?’ यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब विपक्ष राम मंदिर की चढ़ावा प्रबंधन प्रणाली में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है. इस मुद्दे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी कर रहा है.

440 करोड़ खाते फ्रीज

ईडी ने बुधवार (8 जुलाई ) को कहा कि उसने धन के कथित दुरुपयोग के एक मामले में छापेमारी के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को धन शोधन निवारण कानून के तहत ‘फ्रीज’ कर दिया है. इन खातों में कुल 440 करोड़ रुपये जमा थे. केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये आदेश धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17(1ए) के तहत जारी किए गए हैं.

फ्रीज करने का अधिकार

यह धारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बैंक जमा जैसी किसी परिसंपत्ति को ‘फ्रीज’ करने का ऐसी स्थिति में अधिकार देती है जब उस संपत्ति को जब्त करना व्यावहारिक नहीं हो और यह आवश्यक हो कि उस संपत्ति को हस्तांतरित या किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल न किया जा सके. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »