‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद की खबरें निकलीं फर्जी, सलमान खान फिल्म्स ने जारी की सफाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है. अपने ऐलान के साथ ही ये फिल्म सुर्खियों में रही है. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज फिर आगे बढ़ा दी गई थी. वहीं इसी बीच ऐसी खबरें भी आईं कि फिल्म सेंसर बोर्ड में किसी तरह की दिक्कतों का सामना कर रही है. हालांकि अब एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ने इस तरह की खबरों को गलत बताते हुए एक बयान जारी किया है.

प्रोडक्शन हाउस ने अफवाहें पर लगाया विराम

सलमान खान के फिल्म प्रोडक्शन ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने इंस्टाग्राम से एक नोट जारी करते हुए इस तरह की ख़बरों पर विराम लगा दिया है. साथ ही फिल्म को लेकर एक नया अपडेट भी शेयर किया है. इंस्टाग्राम पर पर नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसे सभी दावे गलत हैं जिनमें कहा गया है कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को CBFC के साथ किसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफ़िकेशन को रोक दिया गया है. फ़िल्म को अभी तक सर्टिफ़िकेशन के लिए CBFC के पास जमा नहीं किया गया है.’

फैंस से की ये अपील

वहीं आगे फैंस से अपील करते हुए लिखा गया, ‘इसलिए, ऐसी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. हम मीडिया आउटलेट्स और लोगों से गुज़ारिश करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी न फैलाएं. फ़िल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सलमान खान फ़िल्म्स द्वारा सिर्फ़ उसके आधिकारिक चैनलों के ज़रिए ही शेयर की जाएगी.’

कब रिलीज हो सकती है ‘मातृभूमि’?

सलमान की ये फिल्म भारत और चीन के सैनिकों के बीच जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान, संतोष बाबू नाम के कर्नल की भूमिका निभा रहे हैं. सलमान को फौजी के किरदार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. हालांकि उनका इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी नई रिलीज डेट अभी तक कन्फर्म नहीं हो पाई है. बीच में रिपोर्ट्स थीं कि मातृभूमि 15 अगस्त पर दस्तक दे सकती है. लेकिन, मेकर्स की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. इसमें सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. इसका डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »