K. Bhagyaraj Death: कौन थे तमिल सिनेमा के ‘स्क्रीनप्ले किंग’ के. भाग्यराज? अंतिम दर्शन को पहुंचे CM विजय

तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. शनिवार, 27 जून को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. विजय ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया. वह के. भाग्यराज को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे. वहां का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हो गए.

के. भाग्यराज के बेटे शांतनु भाग्यराज विजय को लेने बाहर आए तो वह खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. यह देखकर विजय ने उन्हें गले लगा लिया और ढांढस बंधाया. इसके बाद विजय ने परिवार के बाकी सदस्यों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी. विजय और शांतनु भाग्यराज के बीच काफी पुरानी दोस्ती है. दोनों का रिश्ता फिल्मों में आने से पहले से है. उनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि शांतनु की शादी में मंगलसूत्र विजय ने ही उन्हें सौंपा था, जिसे बाद में शांतनु ने अपनी दुल्हन को पहनाया था. इससे दोनों परिवारों के बीच गहरे भरोसे और प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसी वजह से के. भाग्यराज के अंतिम संस्कार में विजय की मौजूदगी काफी खास मानी जा रही है. शांतनु ने विजय के साथ साल 2021 में आई मास्टर में भी काम किया था.

के. भाग्यराज को थी सीने में दर्द की शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह के. भाग्यराज मॉर्निंग वॉक से लौटे थे. घर आने के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद परिवार वाले उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह 73 साल के थे. परिवार ने जानकारी दी है कि के. भाग्यराज का अंतिम संस्कार रविवार, 28 जून को दोपहर 1:30 बजे बेसेंट नगरइलेक्ट्रिक  शवदाह गृह में किया जाएगा. उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और आम जनता से जुड़े कई लोग उनके घर पहुंचे. हाल ही में वहखुशबू सुंदर की बेटी की शादी में भी शामिल हुए थे, जहां वह हंसते-मुस्कुराते नजर आए थे. उस कार्यक्रम का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था.

के. भाग्यराज का करियर 40 साल से ज्यादा लंबा

के. भाग्यराज का करियर 40 साल से ज्यादा लंबा रहा. उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि लेखक, निर्माता और निर्देशक के रूप में भी अपनी खास पहचान बनाई. तमिल सिनेमा में उनका योगदान बेहद बड़ा माना जाता है. उनका बॉलीवुड से भी खास जुड़ाव रहा. साल 1986 में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आखिरी रास्ता बनाई थी, जो हिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंनेअनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर मिस्टर बेचारा का निर्देशन भी किया. के. भाग्यराज के निधन से तमिल सिनेमा और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक बड़ा कलाकार खो दिया है. उनके काम और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »