‘अगर ममता बनर्जी अभिषेक के साथ हैं तो मैं…’, कल्याण बनर्जी के बयान से TMC में हलचल

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद कल्याण बनर्जी के भी बगावती सुर देखने को मिल रहे हैं. टीएमसी सांसद ने ममता बनर्जी को सीधा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ‘उनको तय करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी को पार्टी में रखेंगे या मुझे.’ उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी वजह से पार्टी टूटी है. उनका व्यवहार बेहद खराब है.

क्या बोले TMC सांसद कल्याण बनर्जी?

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘मैं ममता बनर्जी के साथ हूं, लेकिन ममता दीदी को यह तय करना होगा कि वह अभिषेक को रखेंगी या मुझे. ममता दीदी को पहले फैसला करना होगा. ममता दीदी को पहले यह तय करना होगा कि वह अभिषेक बनर्जी के बिना पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकतीं. उसके बाद मैं पार्टी में नहीं रहूंगा.’

कल्याण बनर्जी के बयान पर क्या बोले रिजू दत्ता?

कल्याण बनर्जी के बयान पर टीएमसी के पूर्व नेता रिजू दत्ता ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ‘कल्याण बनर्जी जो बोल रहे हैं. वह बात कई लोग बोल रहे हैं.’ दत्ता ने आरोप लगाया कि ‘अभिषेक बनर्जी पार्टी के हर तरह के नेता को बदनाम करते हैं, यही वजह है कि अभिषेक बनर्जी के चलते कई लोग पार्टी छोडकर चल गये. अभिषेक बनर्जी का सिर्फ एक काम सिर्फ पैसा है. यही वजह है कि टीएमसी खत्म हो गई.’ उन्होंने आगे कहा कि वह केवल ममता बनर्जी के चलते टीएमसी को मानते थे.

‘अगर उनके पास 20 सांसद तो…’, TMC के बागी नेताओं को लेकर फायर हुईं महुआ, जानें क्या कहा

रिजू दत्ता ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि टीएमसी के चार और सांसद राज्यसभा से इस्तीफा देंगे.  कांग्रेस में टीएमसी के विलय को लेकर उन्होंने दावा किया कि ‘टीएमसी पार्टी कांग्रेस के साथ मर्ज नहीं कर सकती है. कांग्रेस और टीएमसी का बंगाल में गठबंधन हो सकता है.’

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »