ईरान की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, कहा- ‘अगर सलामत रहना है तो…’

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार (10 जून) को अमेरिका को चेतावनी दी कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए फारस की खाड़ी (Persian Gulf) क्षेत्र को छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब देगी और साथ ही यह भी कहा कि फारस की खाड़ी में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों को इतिहास में गंभीर परिणाम भुगतने पड़े हैं. अराघची ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि युद्ध के मैदान में हार के बावजूद अमेरिका ने हमारे संकल्प की परीक्षा लेने का फैसला किया. हमारी शक्तिशाली सेना किसी भी हमले या धमकी का मुंहतोड़ जवाब देगी. अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र से चले जाएं.

ईरान का ये बयान तब आया है, जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले शुरू कर दिए हैं. यह कार्रवाई अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद ईरान की अनुचित आक्रामकता के जवाब में की गई है. CENTCOM ने कहा कि ये हमले कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर उस घटना के उचित जवाब के तौर पर किए गए हैं.

अमेरिकी सेना ने क्या बताया
US सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कल US आर्मी के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले शुरू किए. यह मिशन ईरान की आक्रामकता का सटीक जवाब है.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के हमले में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर गश्त कर रहा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिरा दिया गया. उन्होंने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित और बिना किसी चोट के हैं और चेतावनी दी कि वॉशिंगटन इस हमले का जवाब देगा.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे हमारी महान सेना से अभी जानकारी मिली है कि कल रात ईरानियों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर गश्त करते हुए हमारे एक बेहद एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया. इसमें दो पायलट शामिल थे. दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. फिर भी अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा. हाईन्यूज़ !

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »