Ram Charan की ‘Peddi’ को हिंदी में हिट कराने के लिए मेकर्स का बड़ा दांव, टिकट पर बंपर ऑफर!

राम चरण की ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. हालांकि ये सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म तेलुगु भाषा में कर रही हैं. हिंदी वर्जन में पेद्दी को इतना भाव नहीं मिल रहा है. ऐसे में हिंदी ऑडियंस को रिझाने के लिए पेद्दी के मेकर्स ने एक बड़ा पैंतरा अपनाया है और दर्शकों के लिए बंपर ऑफर निकाला है. चलिए जानते हैं आखिर मेकर्स ने हिंदी दर्शकों को लुभाने के ले लिए क्या चाल चली है

हिंदी दर्शकों के लिए ‘पेद्दी’ के मेकर्स ने निकाला बंपर ऑफर
गौरतलब है कि तेलुगु राज्यों में ‘पेद्दी’ का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन हिंदी वर्जन के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता. राम चरण समेत पूरी टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले. हिंदी बेल्ट में फिल्म का प्रदर्शन कमज़ोर है. ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर ने हिंदी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए आज एक स्पेशल ऑफर शुरू किया है. इसके तहत नॉर्थ इंडिया में सभी स्क्रीन्स पर हिंदी वर्जन के टिकट की कीमत मंगलवार यानी आज 199 होगी, और अब देखना होगा कि क्या इससे फिल्म की किस्मत बदल पाती है या नहीं.

‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘पेद्दी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें सैकनिल्क के मुताबिक इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने रिलीज के पांचवें दिन 7905 शो से 12.05 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 201.92 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 169.70 करोड़ हो गया है. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने पांचवें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज का 5 दिनों का कलेक्शन 47.00 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड इसका कुल कलेक्शन 248.92 करोड़ हुआ है.

‘पेद्दी’ के बारे में
वृद्धि सिनेमाज़ के वेंकट सतीश किलारू द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण ने लीड रोल प्ले किया है वहीं फीमेल लीड के किरदार में जाह्नवी कपूर नजर आ रही हैं. शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी ने भी ‘पेद्दी’ में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »