समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान का बड़ा एक्शन, 24 भारतीयों की ऐसे बची जान

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते हो रहे मिसाइल हमलों ने समंदर में भी भारतीय जहाजों के लिए खतरा पैदा कर दिया है. ओमान में बीच समुद्र में तेल टैंकर पर हुए हमले के चलते दर्जनों भारतीय नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई. सूचना मिलते ही मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर मुंबई ने तुरंत ऐक्शन लिया और 24 भारतीय क्रू सदस्यों को बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई.

इंडियन कोस्ट गार्ड ने मंगलवार (9 जून) को एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि ओमान तटीय सीमा (एसआरआर) में एमटी मारिवेक्स पर मिसाइल हमले के बाद मुंबई स्थित भारतीय तटरक्षक बल (एमआरसीसी) ने त्वरित कार्रवाई की. पोस्ट में आगे कहा गया कि भारतीय तटरक्षक बल (आईडीएस्ट गार्ड) तटीय राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हिंद महासागर में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है. मित्र देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का एक प्रमुख लक्ष्य है, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में त्वरित और प्रभावी खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा सके.

आधिकारिक बयान के मुताबिक सोमवार को MRCC मुंबई को पलाऊ-ध्वज वाले टैंकर MT Marivex पर मिसाइल हमले की जानकारी मिली, जब यह जहाज ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए था. उस दौरान जहाज पर 24 लोगों का क्रू था और वो सभी भारतीय नागरिक थे. ये जानकारी जहाज पर मौजूद क्रू सदस्यों में से एक के रिश्तेदार ने MRCC मुंबई को दी थी.

MRCC मुंबई ने OMSC से तुरंत किया संपर्क
MRCC मुंबई ने तुरंत ओमान मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर (OMSC) ओमान के साथ संपर्क कर OMSC से सर्च मिशन कोऑर्डिनेटर (SMC) की जिम्मेदारी संभालने और जहाज व उसके क्रू को तत्काल सहायता देने की अपील की. तेजी से कार्रवाई करते हुए OMSC ओमान ने पास के एक जहाज को मोड़कर और घटना स्थल पर दो बचाव हेलीकॉप्टर तैनात करके बचाव अभियान शुरू किया.

सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
भारतीय क्रू को बचाने के लिए MRCC मुंबई, OMSC ओमान और अन्य संबंधित पक्षों के बीच लगातार समन्वय देखने को मिला. इसके बाद OMSC ओमान ने पुष्टि की कि ओमान नौसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा सभी 24 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. बचाए गए क्रू के सभी सदस्य अब सुरक्षित हैं और किसी के भी हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. बयान में कहा गया है कि जहाज अभी ओमान के मसीराह के पास लंगर डाले हुए है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »