‘भगोड़े-गद्दारों’ पर TMC का पलटवार, कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने दी खुली चुनौती

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है.  उन्होंने बागी सांसदों को ‘गद्दार’ और ‘भगोड़ा’ तक कह दिया. कल्याण बनर्जी ने कहा, बागी सांसद सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं, उनको बंगला, गाड़ी और सुरक्षा चाहिए, इसलिए यह सब कर रहे हैं.

बगावत पर क्या बोले कीर्ति आजाद?

पार्टी में चल रही बगावत पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, ‘हमारे 29 नेता ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर चुनाव जीते और सांसद बने. मैं इन ‘गद्दारों’ से जानना चाहता हूं कि चुनाव के बाद आपने अपनी परेशानियों के बारे में क्यों बात की, पहले क्यों नहीं? शुखेन्दु शेखर रॉय में कम से कम इतनी राजनीतिक नैतिकता तो थी कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अगर आप में भी राजनीतिक नैतिकता है तो आप सब भी इस्तीफा दे दें और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ें.’

‘ममता बनर्जी उनकी नेता नहीं रहीं’

कीर्ति आजाद ने बागी गुट के स्पीकर को चिट्ठी देने को लेकर कहा, ‘काकोली घोष जिस चिट्ठी की बात कर रही हैं, वो अब तक किसी के सामने नहीं आ रही. लोकसभा स्पीकर ऑफिस का भी कहना है कि कोई चिट्ठी नहीं मिली, लेकिन जिस तरह से ये लोग भूपेंद्र यादव (बीजेपी सांसद) के घर गये, उससे साबित हो गया कि वो बीजेपी के साथ मिल गये, कितने मिले, कैसे मिले, ये सब नहीं कह सकते लेकिन अब उनके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन गये हैं, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी उनकी नेता नहीं रहीं.’

यूसुफ पठान ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो आया अधीर रंजन चौधरी का पहला रिएक्शन, कहा- ‘TMC ने तो मुझे…’

काकोली घोष पर साधा निशाना

टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘काकोली ने कहा था कि वह पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं, अगर सब पदों से इस्तीफा दे दिया तो वो व्हिप कैसे हो सकती हैं? व्हिप पार्टी तय करती है. वो जो कर रहे हैं वो पार्टी विरोधी एक्टिविटी है. उन्होंने आरोप लगाया कि वो ये सब पीएम मोदी और बीजेपी नेताओं के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं.’

‘बीजेपी में विलय करना होगा’

पार्टी में विद्रोह पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘आपके (भाजपा) पास मुख्यमंत्री, ईडी, सीबीआई और अन्य शक्तियां हैं, लेकिन मेरे पास ‘मां, माटी, मानुष’, मेरी पार्टी, मेरे पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता है.’ टीएमसी नेता ने कहा, ‘बागी गुट के पास 20-21-22-23 कितने भी सांसद क्यों न हो अगर उनको संविधान के 10वे शेड्यूल के तहत दल बदल से बचना है तो उनको बीजेपी में विलय करना होगा.

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »