‘पहले पाक सरकार भीख मांगती थी, अब आवाम को भी सिखा दिया’, भीख मांगना पाकिस्तानी जनता का फूटा गुस्सा

पाकिस्तानी मीडिया में हाल ही में खबर चली थी कि सऊदी अरब और इराक की जेलों में भीख मांगने के जुर्म में 90 फीसदी कैदी पाकिस्तान के हैं. इस मुद्दे पर पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल रियल इंटरटेनमेंट ने पाकिस्तानी जनता की प्रतिक्रिया ली है. इस पर एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा, “हम तो 90 क्या 95 फीसदी मानने को तैयार है. कुछ लोग सऊदी अरब उमरा के लिए जाते हैं और वापस नहीं लौटते और भीख मांगते हैं. लोगों ने भीख मांगने का पेशा बना लिया है.”

शख्स आगे कहता है, “पहले पाकिस्तानी सरकार भीख मांगती थी, अब आवाम को भी भीख मांगना सीखा दिया है. भीख मांगने में पाकिस्तान का पूरी दुनिया में पहला नंबर है. हम सच को छुपा नहीं सकते हैं. पाकिस्तान अब बेशर्म हो चुका है. भारत के लोग गूगल, माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रहे हैं, हमारे लोग भीख मांगने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. भारतीय लोग यूरोप के वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो सात दिन के भीतर जवाब मिल जाता है लेकिन हमें वीजा ही नहीं मिलता. पाकिस्तानी पासपोर्ट होने की वजह से वीजा रिजेक्ट हो जाता है, अगर मेरे पास भी इंडियन पासपोर्ट होता तो मैं विदेश जा सकता था.”

पाक क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर क्या बोले पाकिस्तानी?

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत में है. इस दौरान उनका अच्छे तरीके से स्वागत भी किया गया. उनके स्वागत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक शख्स ने कहा, “हम चाहते हैं नीली जर्सी में भी कोई पाकिस्तान में खेले, भारत में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं, लोगों ने खिलाड़ियों से झंडे ले लिए.भारत के लोग हमसे मोहब्बत करते हैं, हमें भी करना चाहिए. पाकिस्तानी मीडिया को चाहिए कि वो भारत की तरफ से मोहब्बत की पहल की दिखाए और पाकिस्तानी आवाम को बताए की भारत मोहब्बत चाहता है.”

इस बयान को लेकर एक पाकिस्तानी शख्स ने ऐतराज जताते हुए कहा, “भारत ने बहुत अच्छा स्वागत किया लेकिन उन्होंने नारे नहीं लगाए. पाकिस्तानी लोग उनसे मोहब्बत करते हैं लेकिन वो नहीं करते है. भारत में खिलाड़ियों का दस लोग इज्जत कर रहे हैं, लेकिन बीस लोग गाली दे रहे हैं.” इसपर एक तीसरा शख्स कहता है, “भारत वाले दिखाते हैं कि वो हमसे मोहब्बत करते हैं लेकिन ये महज दिखावा है, उनका दिल साफ नहीं है.”

एक शख्स कहता है, “हमारी टीम दूसरे देशों में जाती है और वहां जिस तरह से उनका स्वागत किया जाता है, भारत में उससे कहीं बेहतर स्वागत किया गया है.”

भारत को लेकर क्या सोचती है पाकिस्तानी जनता?

हाल ही में पाकिस्तान में हुए दो आत्मघाती हमलों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पाकिस्तान के कुछ नेता और मीडिया में इसके पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया.

रियल इंटरटेनमेंट से बातचीत में एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा, “सबकुछ आप किसी बाहर वाले के ऊपर आरोप नहीं लगा सकते हैं, हां विदेशी हाथ होने को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन हमें खुद के अंदर झांककर देखना चाहिए, हम देश के भीतर के माफिया से परेशान हैं. समाज के कुछ लोग हैं जो देश के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं, इसमें जनरल, न्याय व्यवस्था और पत्रकार भी शामिल हैं. भारत में भी गरीबी है, लेकिन इसके बावजूद वो चांद पर पहुंच गए, जी20 की मेजबानी की है. बांग्लादेश में पाकिस्तान से काफी है. वो हमसे कितने सालों बाद आजाद हुए हैं फिर भी हमसे आगे चले गए.”

एक शख्स ने कहा, “इंडिया एक बहुत बड़ी इकोनॉमी है, आने वाले समय भारत सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी.” एक दूसरा शख्स कहता है, “हमारे यहां शिक्षा की बहुत कमी है. नेताओं ने धर्म और मजहब में फंसा दिया है और हम यहां से निकल ही नहीं सकते हैं. हमारा भविष्य खुदा के भरोसे है.” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »