Asian Games 2023: भारत का हॉकी में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया, वीमेंस टीम सेमीफाइनल में चीन से हार गई

INDIA vs CHINA Hockey Match:HN/ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारतीय वीमेंस हॉकी टीम चीन के खिलाफ हार गई है. चीन ने भारत को 4-0 से हरा दिया. इस तरह भारतीय वीमेंस हॉकी टीम का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है. दरअसल, भारतीय वीमेंस हॉकी टीम लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हारी है. बहरहाल, अब भारतीय वीमेंस हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैदान पर उतरेगी. भारतीय वीमेंस हॉकी टीम ने आखिरी बार एशियन गेम्स 1982 में गोल्ड मेडल जीता था.

चीन ने भारत को 4-0 से हराया

चीन के लिए पहला गोल जियाकी झोंग जियाकी ने किया. इसके बाद झोऊ मेइरोंग ने मेजबान टीम के लिए दूसरा गोल दागा. चीन के लिए लियांग मेइयू ने तीसरा गोल किया. जबकि गू बिंगफेंग ने अपनी टीम के लिए चौथा गोल दागा. इस तरह भारतीय टीम को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल के लिए उतरेगी. इस मुकाबले में भारत के सामने जापान या साउथ कोरिया की टीम हो सकती है.

ऐसा रहा भारतीय वीमेंस हॉकी टीम का सफर…

इससे पहली भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल का नजारा पेश किया था. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से हराया था. इसके बाद भारत ने अपने दूसरे मैच में मलेशिया के खिलाफ 6-0 से जीत हासिल की थी. हालांकि, भारत और साउथ कोरिया के बीच 1-1 की बराबरी पर छूटा था. जबकि भारत ने हॉन्ग कॉन्ग पर 13-0 की बड़ी जीत दर्ज की थी. भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रुप स्टेज में 33 गोल दागे, जबकि विपक्षी टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ महज 1 गोल कर सके. लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी चीन के खिलाफ सेमीफाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सके. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »