बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बीते कुछ समय से अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ और इसके सीक्वल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है. इसके बाद उनकी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कुछ दिनों पहले आई फिल्म के टीजर ने दर्शकों को बहुत प्रभावित किया और सभी इसका बेसब्री से इंतजार एक रहे है. इसी बीच संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की कहानी से जुड़े कुछ सवालों को उठाया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी.
संजय दत्त इन उठाए 3 सवाल
एक्स पर संजय दत्त ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, ‘अब तक किसी ने आरएसएस (RSS) से ये सवाल पूछने की हिम्मत नहीं की, लेकिन अब वक्त आ गया है. अपनी सच्चाई जानो. आखिरी सवाल 8 मई को सिनेमाघरों में.’ इसके आलावा तस्वीरों में 3 सवाल उठाए गए कि ‘क्या आरएसएस महात्मा गांधी की हत्या के पीछे था? क्या बाबरी मस्जिद गिराए जाने के पीछे आरएसएस था? आपातकाल के पीछे की सच्चाई क्या थी और उसमें आरएसएस की क्या भूमिका रही?’ इन सवालों के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है?
कैसा है फिल्म का टीजर?
‘आखिरी सवाल’ का टीजर एक सवाल से शुरू होता है, जिसे अब तक कोई पूछने की हिम्मत नहीं कर पाया. इसमें 1934 में महात्मा गांधी और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की मुलाकात को दिखाया गया है. टीजर में दोनों के बीच विचारों का टकराव और जातिवाद पर चर्चा नजर आती है. डायलॉग और सीन बहुत प्रभावशाली हैं, जो दर्शकों को इतिहास के अनछुए पहलुओं पर सोचने के लिए मजबूर करते हैं.
दर्शकों को है फिल्म का इंतजार
बता दें कि संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के ऐलान के बाद से ही दर्शकों में उत्साह बना हुआ है. ये फिल्म उन ऐतिहासिक घटनाओं और मुद्दों को सामने लाने का दावा करती है, जिन पर खुलकर चर्चा नहीं होती. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसे संजय दत्त और निखिल आनंद ने प्रोड्यूस किया है. कहानी और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर लोगों की जिज्ञासा और बढ़ गई है और अब सभी इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. हाईन्यूज़ !















