Iran-US War: खुशी से फूला नहीं समां रहा पाकिस्तान! ट्रंप के बाद अब ईरान के राष्ट्रपति ने की तारीफ, बोले- ‘युद्ध रोकने में…’

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा है कि उसने युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह से बातचीत के जरिए हालात को संभालने की कोशिश की, वह काफी जिम्मेदारी भरा और असरदार कदम था. यह बयान उस समय आया, जब पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और ईरानी राष्ट्रपति के बीच मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बाद पेजेशकियान ने साफ कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तान ने एक मध्यस्थ के रूप में काम किया और तनाव कम करने में मदद की.

ईरानी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका देश क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है और इसके लिए वह लगातार प्रयास करता रहेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा हालात में सभी देशों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे संघर्ष न हों और शांति बनी रहे. ईरान ने पाकिस्तान के प्रयासों को न सिर्फ सराहा, बल्कि यह भी संकेत दिया कि आगे भी ऐसे सहयोग की जरूरत बनी रहेगी, जिससे पूरे क्षेत्र में संतुलन और सुरक्षा कायम रखी जा सके.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर के ईरान दौरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जल्द ही समझौता हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस समय दोनों पक्षों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही किसी समझौते की घोषणा की जा सकती है. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका एक मध्यस्थ के रूप में सकारात्मक रही है. उनके मुताबिक, पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संवाद को आगे बढ़ाने में मदद की है, जिससे समझौते की संभावना बढ़ी है. उन्होंने यह भी बताया कि अगर यह समझौता हो जाता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  खुला रहेगा, जिससे तेल की सप्लाई बेहतर होगी. ट्रंप का कहना है कि इससे तेल की कीमतें भी कम हो सकती हैं और वैश्विक बाजार में स्थिरता आएगी. हाईन्यूज़ !

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »

रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे डॉग्स, फडणवीस सरकार ने बदले नियम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस डॉग्स रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा ही  संवेदनशील निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है कि अब कोई भी

Read More »

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने जताई चिंता

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और पीजी खाली कराने

Read More »

अमेरिका में आयशा वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद

अफगान मूल की अमेरिकी नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. 39 वर्षीय वहाब अमेरिकी

Read More »

सिंगापुर में भारतीय कारोबारी दिवालिया घोषित, 407 मजदूरों की सैलरी बकाया होने का आरोप

सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को (बैंकरप्ट) दिवालिया घोषित किया गया है. वह कई ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर थे, जिन पर 400 से ज्यादा प्रवासी

Read More »

चीनी महंगी होने पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, E20 नीति को ठहराया जिम्मेदार

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस ने E20 नीति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया

Read More »

पैलेट गन केस: FIR की मांग पर थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले- ‘जब तक दर्ज नहीं होगी, नहीं हटेंगे’

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पहुंचे हैं. वह

Read More »

‘वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट’, इजराइल के फैसले पर यूरोपीय देशों का कड़ा विरोध

इजराइल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने वेस्ट बैंक में लगभग 1200 घर वाली बस्तियां बनाने के लिए एक टेंडर निकाला है. वेस्ट बैंक में इजराइल

Read More »