तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, अमेरिका ने दिया रिएक्शन, ट्रंप बोले- थैंक्यू ईरान

Middle East Conflict:HN/ ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोल दिया है. सीजफायर तक इस जलमार्ग को खोलने का फैसला ईरान की सरकार की तरफ से लिया गया है. विदेश मंत्री अराघची ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि लेबनान में लागू युद्धविराम की वजह से हॉर्मुज से सभी जहाजों के आवागमन को युद्धविराम की बची हुई अवधि तक के लिए पूरी तरह से खोला जाता है.

बता दें, इस जलमार्ग को लेकर अमेरिका और ईरान में लगातार तनाव बना हुआ था. अमेरिका लगातार इस रास्ते को खोलने की मांग कर रहा था. साथ ही युद्ध के बाद से ईरान ने इस रास्ते की नाकेबंदी कर दी थी, जिस वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यस्था पर गहरा असर पड़ा था. साथ ही तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई थी. जिससे दुनिया में ऊर्जा संकट बढ़ गया था. अब इस फैसले फिलहाल के तौर पर राहत दी है.

ईरान के विदेश मंत्री ने घोषणा करते हुए क्या कहा है? 

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने घोषणा की, कि लेबनान में संघर्ष विराम के अनुरूप स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सभी कमर्शियल गतिविधि से जुड़े जहाजों के गुजरने का मार्ग, संघर्ष विराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है. यह मार्ग उसी समन्वित मार्ग पर स्थित है, जिसकी घोषणा इस्लामिक गणराज्य ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन की तरफ से पहले की जा चुकी है. IRGC के एक सीनियर सैन्य अधिकारी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के निर्धारित मार्गों से और IRGC नौसेना की मंजूरी के साथ केवल गैर सैन्य जहाज ही गुजर सकते हैं. नागरिक जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन की तरफ से तय मार्गों का पालन करना होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन- थैंक्यू ईरान

वहीं, ईरान की घोषणा के बाद ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोलने को लेकर ईरान का आभार जताया है. बकायदा इससे जुड़ा पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर किया. ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अभी अभी घोषणा की है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से खुला है. वह पूर्ण आवागमन के लिए तैयार है. धन्यवाद.

लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम लागू
इससे पहले खबर आई थी कि इजरायल और लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो गया. इस सीजफायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कर दी थी. इस कदम का मकसद पिछले एक महीने से जारी हिंसक संघर्ष को रोकना है, जिसमें 2,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. जैसे ही युद्धविराम लागू हुआ, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसका स्वागत किया और सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की.

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हम उन सभी कदमों का स्वागत करते हैं जो ‘ब्लू लाइन’ के दोनों ओर हिंसा और पीड़ा को समाप्त करने में मदद करें उन्होंने संबंधित पक्षों से इस युद्धविराम का पूरी तरह पालन करने की अपील भी की. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »