लोकसभा में गिरा गया महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, जानें क्या है प्रियंका गांधी बिल को लेकर

Women Reservation Bill:HN/ लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन (महिला आरक्षण) बिल पर हुई वोटिंग में यह विधेयक पास नहीं हो पाया. कुल 532 वोटों में से 298 समर्थन में और 230 विरोध में पड़े, लेकिन आवश्यक बहुमत न मिलने के कारण बिल गिर गया. इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के आरक्षण का विरोध नहीं करती, लेकिन पुरानी जनगणना और परिसीमन से जोड़कर इसे लागू करना स्वीकार्य नहीं है, खासकर जब इसमें ओबीसी वर्ग को शामिल नहीं किया गया. उन्होंने इसे लोकतंत्र और देश की एकता के लिए “जीत” बताया और कहा कि यह संविधान पर हमला था, जिसे रोक दिया गया.

प्रियंका बोलीं- मसीहा का खोखला प्रयास

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण इस देश की महिलाओं का हक है जो उनको मिलने से कोई नहीं रोक सकता। एक दिन यह हकीकत में परिवर्तित होकर रहेगा.  मगर बदनीयती से इसे 2011 की जनगणना और उस पर आधारित परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महिलाओं का मसीहा बनने का खोखला प्रयास आज नाकाम रहा.

उन्होंने आगे लिखा कि आज, देश के विपक्ष ने अपनी दृढ़ता और एकजुटता दिखाकर भारत के लोकतंत्र और इसकी अखंडता को अक्षुण्ण रखा है. भारत की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक माना जायेगा. आज से इस देश की आवाज़ को दबाने का काम बंद. मैं विपक्ष के सभी सांसदों को दिल से धन्यवाद देती हूं क्योंकि अंतर्मन में हम सब जानते हैं कि अगर ये तीन विधेयक पारित होते तो हमारे देश में लोकतंत्र नहीं बचता. अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करके हमने इस देश को राजनीति से ऊपर रखा है और देश के हित में अपना कर्तव्य निभाया है.

 

क्या बोले राहुल गांधी?

वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इसी लाइन पर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह “असल महिला आरक्षण बिल नहीं” था, बल्कि भारत के राजनीतिक नक्शे (इलेक्टोरल मैप) को बदलने की कोशिश थी. राहुल गांधी ने दोहराया कि अगर सरकार 2023 वाला महिला आरक्षण बिल लागू करती है, तो विपक्ष उसे “100 प्रतिशत समर्थन” देगा.

कुल मिलाकर, कांग्रेस का रुख साफ रहा—

महिला आरक्षण का समर्थन ✔️
लेकिन परिसीमन + पुरानी जनगणना + ओबीसी प्रतिनिधित्व की कमी के साथ नहीं ❌

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि महिला आरक्षण का मुद्दा अब सिर्फ जेंडर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और चुनावी गणित का बड़ा मुद्दा बन गया है.

महिला आरक्षण पर तीखी बहस

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दलों से इस बिल का समर्थन करने की अपील की, तो वहीं विपक्ष ने इसे लेकर गंभीर आपत्तियां उठाईं. लोकसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस बिल को “छलावा” करार दिया और कहा कि “यह बिल यहीं गिर जाएगा.” उन्होंने दावा किया कि यह वास्तव में महिलाओं के हित में लाया गया विधेयक नहीं है.

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि 2023 में जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ था, उसी समय सत्ता पक्ष के सहयोगियों ने संकेत दिया था कि इसे लागू करने में लंबा समय लग सकता है. उनके मुताबिक, मौजूदा प्रस्ताव के जरिए असल मुद्दे से ध्यान हटाया जा रहा है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »