मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई एक युवती मोनालिसा की शादी की जांच के लिये मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम गुरुवार (16 अप्रैल) को कोच्चि पहुंची. युवती ने अपने एक मुस्लिम दोस्त से केरल के एक मंदिर में विवाह कर लिया था. युवती और उसका दोस्त मोहम्मद फरमान फिलहाल कोच्चि में रह रहे हैं. फरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पालरा का निवासी है और पिछले महीने उसने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में इस युवती से शादी की थी.

लड़की के माता-पिता ने दावा किया है कि उसकी उम्र केवल 16 साल है और फरमान के खिलाफ मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में मामला दर्ज है. केरल हाई कोर्ट ने आठ अप्रैल को फरमान को 20 मई तक गिरफ्तारी से अस्थायी राहत दी थी. मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने की एक महिला अधिकारी समेत पांच सदस्यीय एक टीम सुबह यहां थ्रीक्काकारा थाने पहुंची और थाना प्रभारी से मुलाकात की.

दोनों कालामस्सेरी में रहते हैं- पुलिस

थ्रीक्काकारा थाने के अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उसके थानाक्षेत्र में रहने वाले फरमान के दोस्त का विवरण प्राप्त करने के लिए उनसे संपर्क किया था.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालांकि उसका पता नहीं चल सका. अधिकारियों ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस को जानकारी है कि लड़की और फरमान कालामस्सेरी में रहते हैं. इस जांच में शामिल मध्य प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी ने थ्रीक्काकारा थाने में मीडिया को बताया कि ऐसे दस्तावेजों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिनसे पता चलता है कि लड़की केवल 16 साल की है.

मोनालिसा का दावा- मेरी उम्र 18 साल है

उन्होंने यह भी कहा कि तिरुवनंतपुरम में विवाह पंजीकरण के लिए जमा किए गए आधार कार्ड के सत्यापन की आवश्यकता है. अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच के सिलसिले में यहां आये हैं. शादी का वीडियो तिरुवनंतपुरम का है, लेकिन युवती फिलहाल यहीं रह रही है.’’ इस बीच, युवती मोनालिसा ने केरल के पुलिस प्रमुख और कोच्चि के पुलिस आयुक्त को एक आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है. अपने आवेदन में उसने दावा किया कि वह 18 साल की है.

मोनालिसा का क्या है आरोप?

मोनालिसा ने आरोप लगाया कि उसे जबरन मध्य प्रदेश ले जाने की कोशिश की जा सकती है. उसने ऐसी किसी भी हरकत को रोकने के लिए उसके और फरमान के वास्ते पुलिस सुरक्षा की मांग की. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन, मंत्री वी. शिवनकुट्टी और राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम सहित माकपा नेता पिछले महीने तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में आयोजित दोनों की शादी में शामिल हुए थे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम सहित वामपंथी नेताओं ने मामले के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »