‘मातृभूमि’ की रिलीज अटकी? सेंसर बोर्ड को अब तक नहीं भेजी गई सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान की नई फिल्म ‘मातृभूमि: में वार रेस्ट इन पीस’ ने शुरुआत में काफी चर्चा बटोरी थी, लेकिन अब फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म के नाम में बदलाव से लेकर चीनी मीडिया से जुड़े विरोध तक, उनकी बड़े पर्दे पर वापसी कई चुनौतियों से घिरती नजर आ रही है.

सलमान खान की ये फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई वजहों से इसे टाल दिया गया. अब तक इसकी नई रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

CBFC में नहीं सबमिट की गई फिल्म
मिड डे की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अभी तक CBFC को भी सबमिट नहीं की गई है, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि पर्दे के पीछे कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं. वहीं रिपोर्ट में आगे बताया गया कि मेकर्स जरूरी बदलाव करने के बाद अब यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म की रिलीज को कैसे आगे बढ़ाया जाए.  फिलहाल न तो मिनिस्ट ऑफ डिफेन्स, न ही इंडियन आर्मी और न ही CBFC ने अब तक इस फिल्म को देखा है, जिससे साफ है कि रिलीज से पहले अभी कई प्रक्रियाएं बाकी हैं.

फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इसके बाद उस समय भारत सरकार ने मेकर्स को सलाह दी थी कि फिल्म से चीन और गलवान वैली क्लैश से जुड़े सभी रिफरेंस और जिक्र हटा दिए जाएं. इस विवाद के बाद से ही फिल्म लगातार मुश्किलों में घिरी हुई नजर आ रही है.

बदलना पड़ा फिल्म का नाम
रिपोर्ट के मुताबिक, इसी विवाद के चलते फिल्म का नाम भी बदलना पड़ा. पहले इसका टाइटल ‘मातृभूमि: बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन फिर इसे बदलकर ‘मातृभूमि: में वार रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया. रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया कि मेकर्स को कुछ सीन हटाने की सलाह जरूर दी गई थी, लेकिन फिल्म को पूरी तरह से दोबारा नहीं लिखा गया है और न ही इसकी रीशूटिंग की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई शेड्यूल में टीम ने कुछ नए हिस्से शूट किए, जिनमें सपोर्टिंग किरदारों की फैमिली और लव स्टोरीज़ को दिखाया गया है. अब मेकर्स ने फिल्म का फोकस बदलकर इसे एक ह्यूमन ड्रामा की तरफ मोड़ दिया है, हालांकि इसमें कुछ वॉर सीन्स अभी भी रखे गए हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अगस्त के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »