US Iran War Talk: ‘अगर पाक शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने (US Iran Peace Talks in Pakistan) अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर कहा कि उम्मीद हमें शांति की है. युद्ध की वजह से हमारे ऊपर असर पड़ा है. भारत की रसोई पर भी असर पड़ा है. हम चाहेंगे कि युद्ध खत्म हो जाए. नेचुरल गैस के प्रोडक्शन पर काफी असर पड़ा है. जो कुछ वहां से आता है, उससे हमारी फैक्ट्री पर भी असर पड़ रहा है. इस युद्ध का खत्म होना हमारे देश हित में है. जो भी शांति लेकर आए चाहे पाकिस्तान लेकर या कोई भी लेकर आए, हम बस शांति चाहते हैं.

हमारा रोल महत्वपूर्ण है- थरूर

उन्होंने आगे कहा कि कल CWC से जो रेजोल्यूशन आया उसे मैंने नहीं देखा है क्योंकि मैं पहले निकल गया था. हमारी सरकार के नेता, PM, EAM, पेट्रोलियम मंत्री वहां के लोगों के साथ टच में हैं. शांति आए, शांति कौन लेकर आता है इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर शांति फेल होती है तो हमें भविष्य में अपना रोल निभाना होगा. हमारे रीज़न में शांति रहे. हम पैसिव रहना अफोर्ड नहीं कर सकते हैं हमें एक्टिव रहना होगा. कभी-कभी ये रोल खामोशी का भी होता है. हम रीज़न में काफी कम कर रहे हैं. हमारे 3 मंत्री उस रीज़न में गए हैं और हमारा रोल महत्वपूर्ण है.

पाकिस्तान क्यों करा रहा शांति वार्ता?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पाकिस्तान का वॉशिंगटन के साथ जैसा रिश्ता है, उसके मुताबिक ये पाकिस्तान ही कर सकता है. ईरान, पाकिस्तान का पड़ोसी है. 4 करोड़ शिया पाकिस्तान में हैं. उनका इन्वॉल्वमेंट अलग किस्म का है. अगर अमेरिका और हमले करता है तो वो रिफ्यूजी पाकिस्तान में ही आएंगे. इसलिए पाकिस्तान का स्टेक ही अलग है इस मुद्दे पर. हमारा कंपटीशन अलग है पाकिस्तान के साथ. उनके यथार्थ अलग हैं हमारे यथार्थ अलग हैं.

मुंबई हमले को लेकर क्या बोले थरूर?

उन्होंने आगे कहा कि एक विषय पर वह लोग शांतिदूत बन जाएंगे जो कि अभी तक हुआ नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने जो भी बुरी चीज की है जिसका सबूत हमारे देश ने दुनिया के सामने पेश किया है, सिर्फ जो मुंबई में हुआ उसके बहुत सबूत हमने पूरे दुनिया के सामने रखे. क्या यह गायब हो जाएगा बिल्कुल नहीं. आने वाले कल में अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो आपको आतंकवादियों का जो इंफ्रास्ट्रक्चर है, टेररिस्ट कैंप है, उनके अकाउंट हैं फ्रिज करो. उन्हें गिरफ्तार करो यह सब करने के बाद हम सोचेंगे कि आप के मन में सचमुच कुछ बदलाव आया है.

हम चाहते हैं शांति आ जाए- थरूर

थरूर ने कहा कि इतिहास तो बदलता रहता है. पाकिस्तान को करने दो, शांति आएगी तो अच्छा होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान की करतूत हम भूल जाएंगे. आज हमें इस बारे में ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम चाहते हैं कि शांति आ जाए. इस वक्त भारत को एक कंस्ट्रक्टिव रोल खेलना चाहिए. हमारे देश का इतिहास बहुत पुराना है हमारी सोच छोटी नहीं होनी चाहिए. छोटे मन के लोगों की तरह बात नहीं करनी चाहिए. शांति होने दीजिए. हमारे विषय हम भूलेंगे नहीं, शांति वार्ता चलने दीजिए. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »