Aries Astro Tips: ज्योतिष के इन उपायों को करते ही सोने जैसी चमकने लगती है मेष राशि की किस्मत- पं. हरिओम बुटोलिया

गुरुश्री पं. हरिओम बुटोलिया, तंत्र साधक कुंडली विशेषज्ञ, ज्योतिष समाधान केंद्र डिपो चौराहा ठेंगड़ी भवन भोपाल- 7987779054

12 राशियों में मेष को पहली राशि माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के स्वामी मंगल देवता हैं, जो ऊर्जा, साहस, शौर्य, शक्ति, क्रोध, सेना, दुर्घटना, आपरेशन आदि का कारक माना जाता है. ज्येातिष के अनुसार मेष राशि के जातकों पर नवग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल का पूरा प्रभाव देखने को मिलता है. जिन लोगों की मेष राशि होती है वो अक्सर खूबसूर, पराक्रमी और जोशीले होते हैं. इनके भीतर गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अक्सर स्वतंत्र होकर काम करना पसंद करते हैं. इन्हें दूसरों के अधीन होकर काम करना नहीं रास आता है तो वहीं बात-बात में क्रोध आना इनकी बड़ी कमजोरी होती है.

यदि आपकी भी मेष राशि है और आपके सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं, जिसके चलते आपको जीवन में तमाम तरह की कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है तो आपको अपने गुडलक को पाने का इंतजार करने की बजाय नीचे दिये ज्योतिष के इन अचूक उपायों को जरूर एक बार आजमाना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार नीचे दिये गये अचूक उपायों को करने से मेष राशि की किस्मत पलक झपकते संवर जाती है.

ऊर्जा और आत्मविश्वास के लिए

यदि आपकी मेष राशि है और आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कमी रहती है तो आपको प्रतिदिन हनुमत उपासना करनी चाहिए और मंगलवार के दिन विशेष रूप से लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के स्वामी मंगल देवता हैं, जिनका रंग लाल है. ऐसे में उनकी शुभता और आशीर्वाद को पाने के लिए मेष राशि के जातक को लाल चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए.

बड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए

यदि कोई मेष राशि का जातक इन दिन तमाम तरह की परेशानियों से घिरा हुआ है तो उसे बड़ी मुसीबतों से बचने और अपने ऊपर आए संकटों से बचने के लिए संकटमोचक हनुमान जी की प्रतिदिन विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए. ज्योतिष के अनुसार यदि मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूदी प्रसाद चढ़ाकर श्री बजरंग बाण का पाठ करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सब मंगल ही मंगल होता है.

सुखी दांपत्य जीवन के लिए

मेष राशि वालों के दांपत्य जीवन को यदि किसी की नजर लग गई हो और उनकी जीवनसाथी के साथ अक्सर अनबन होती रहती है तो उसे सुखी वैवाहिक जीवन को पाने के लिए शुक्रवार के दिन किसी कन्या को बुलाकर सफेद मिठाई खिलाना चाहिए तथा उसका आशीर्वाद लेना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को करते ही दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है.

क्रोध को कम करने के लिए

यदि आपकी मेष राशि है और आपको बात-बात में अक्सर गुस्सा आता है, जिसके चलते न सिर्फ आपके काम बल्कि आपसी रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं तो उस पर काबू पाने के लिए आपको रात को सोते समय बिस्तर के सिरहाने एक ग्लास पानी रखकर सोना चाहिए और अगले दिन उस जल को किसी पौधे में डाल देना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार इस उपाय को करने पर स्वभाव में पैदा होने वाली उग्रता कम होती है और मन शांत रहता है.

गुडलक पाने के लिए

यदि आप गुडलक को पाने के लिए परेशान हैं और आपके जीवन से जुड़े कई बड़े अटके पड़े हुए हैं तो आपको मनचाही सफलता, सुख और सौभाग्य को पाने के लिए यदि संभव हो सके तो मंगलवार का व्रत विधि-विधान से रखते हुए श्री सुंदरकांड अथवा हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »