ईरान ने सऊदी अरब में जिस अमेरिकी AWACS को मार गिराने का दावा किया, कितनी होती है उसकी कीमत?

ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा नुकसान हुआ है. ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है. इसकी कीमत करीबन 300 मिलियन डॉलर आंकी गई है. यह एक E-3 सेंट्री विमान है. इस खबर को सबसे पहले एयर एंड स्पेस फोर्सेज मैगजीन ने रिपोर्ट किया था. इसमें बताया गया था कि ईरान हमले में 27 को 10 सैनिक घायल हुए थे.

हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक यूएस के सेंट्रल कमांड का बयान नहीं आया है. फिलहाल इस खबर को लोगों के हवाले से जारी किया गया है. इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जारी की गई है. इसमें बोइंग ई-3 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त स्थिति में नजर आ रहा है.

प्रेस टीवी ने बताया कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने के लिए लंबी दूरी और मध्यम दूरी की मिसाइल प्रणालियों के साथ-साथ हमलावर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया. ईरान ने एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने और एक F-16 जेट को निशाना बनाने का भी दावा किया. इससे पहले जब अमेरिका के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35 ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी तो ईरान ने दावा किया था कि हमारी मिसाइलों ने F-35 को हिट किया है. हालांकि CENTCOM ने ईरान के दावों को खारिज कर दिया था.

आइए जानते हैं E-3 AWACS से जुड़े फैक्ट

E-3 सेंट्री एक अमेरिकी एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान है. इसे बोइंग ने बनाया है. यह आमतौर पर AWACS के नाम से जाना जाता है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस विमान के ऊपरी हिस्से पर घूमने वाली रडार डिस्क लगी होती है. इसका इस्तेमाल दूर से आने वाले खतरों को पता लगाने और अन्य लड़ाकू विमानों को निर्देश देने के लिए किया जाता है. युद्ध के दौरान सेंट्री विमान एक जबरदस्त रणनीतिक बढ़त भी प्रदान करता है.

दुश्मन की हवाई ताकत पर रखता है नजर

अमेरिकी वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एक हवाई रक्षा प्रणाली के तौर पर E-3 विमान अमेरिका या NATO देशों की सीमाओं से काफी दूर मौजूद दुश्मन की हवाई ताकतों को पता लगा सकता है. उनकी समय रहते पहचान कर सकता है. उनपर नजर रख सकता है. यह लड़ाकू इंटरसेप्टर विमानों को दुश्मन देशों के हथियारों की ओर लक्षित भी कर सकता है. यह विमान युद्ध के समय सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला है. यह यूके, सऊदी अरब और फ्रांस जैसे देश के पास है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »