लोकतंत्र का मजाक, IMF और चीन के रहमो करम पर पलने वाला… ईरान युद्ध में पाकिस्तान के मीडिएटर की भूमिका पर भड़की कांग्रेस

ईरान युद्ध में अपने आप को मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा पाकिस्तान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पाकिस्तान खुद भले ही अफगानिस्तान से संघर्ष में उलझा हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को रुकवाने के लिए मीडिएटर बनकर अमेरिका की मदद कर रहा है. इसका फायदा भी उसे मिला है. आईएमएफ ने दो अलग-अलग सिस्टम के साथ 1.2 अरब डॉलर का लोन मंजूर कर दिया है.

पाकिस्तान की अहम भूमिका को लेकर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया है. उन्होंने पूछा है कि आखिर उन्होंने ऐसा कैसे होने दिया? सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि यह एक ऐसा देश है, जहां लोकतंत्र एक मजाक बनकर रह गया है. यह एक ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था बदहाल है और जो IMF तथा चीन और सऊदी अरब जैसे कुछ अन्य दाताओं से मिली जीवनरेखा पर निर्भर है. यह एक ऐसा देश है, जिसे दशकों से आतंकवादियों के पनाहगाह के रूप में जाना जाता रहा है, जो न केवल अपने पड़ोसियों पर बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हमले करते हैं. यह एक ऐसा देश है, जिसके साथ राष्ट्रपति क्लिंटन, बुश, ओबामा और बाइडेन ने बहुत सख्ती से व्यवहार किया था.

मोदी सरकार की कमी को दर्शाता है: जयराम रमेश

रमेश ने कहा कि अब, नवंबर 2008 में मुंबई में अपने आतंकी हमले के बाद अलग-थलग पड़ जाने के बावजूद, पाकिस्तान को एक नई स्वीकृति मिल गई है. डॉ. एस. जयशंकर के शब्दों में, पाकिस्तान का दलाल बन जाना ऑपरेशन सिंदूर में भारत की शानदार सैन्य सफलता के बाद मोदी सरकार की विदेश नीति, कूटनीतिक सक्रियता और नैरेटिव प्रबंधन की भारी नाकामी को दिखाता है. निस्संदेह, राष्ट्रपति ट्रंप (जो पीएम मोदी के अच्छे मित्र बताए जाते हैं) ने पाकिस्तान की वर्तमान स्वीकार्यता बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है. लेकिन PM ने ऐसा क्यों और कैसे होने दिया, जबकि वे सितंबर 2019 में ह्यूस्टन के Howdy Modi और फरवरी 2020 में अहमदाबाद के Namaste Trump कार्यक्रम के जरिए व्हाइट हाउस से अपने खास रिश्तों का बखान करते रहे हैं?

पीएम ने US को खुश करने के कई तरीके अपनाए: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने अमेरिका को खुश करने के लिए कई तरीके अपनाए. यहां तक कि जिस ट्रेड डील ने भारतीय कृषि बाजारों में अमेरिका को अभूतपूर्व पहुंच दी और जिसे भारत के किसानों के साथ विश्वासघात माना गया, वह भी उन्हें अमेरिका से कोई कूटनीतिक लाभ दिलाने में मदद नहीं कर सका. उन्हें केवल एक झुकने वाले और दब्बू नेता के तौर पर देखा जाता है.’

प्रधानमंत्री दावा करते हैं कि वे दुनिया भर के नेताओं से लगातार फोन पर बात कर रहे हैं. यह निश्चित रूप से अच्छी बात है कि वे ऐसा कर रहे हैं, लेकिन उनकी अत्यधिक व्यक्तित्व-आधारित विदेश नीति के बिखरने ने स्वयंभू विश्वगुरु की विश्वफोनी के रूप में पोल खोल दी है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »