हम कोई दलाल देश नहीं… ईरान-अमेरिका जंग में पाक की मध्यस्थता पर विदेशमंत्री जयशंकर की दो टूक

पश्चिम एशिया में जारी संकट को देखते हुए मोदी सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. सरकार की तरफ से विदेश सचिव और विदेश मंत्री ने हॉर्मुज स्ट्रेट से लेकर अन्य भारतीय कंसर्न के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में ईरान युद्ध और ऊर्जा सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई. यह बैठक करीब पौने दो घंटे चली.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कोई दलाल देश नहीं हैं जो पाकिस्तान से मध्यस्थता की बात करेंगे. हम मध्यस्थता नहीं करेंगे, हम क्यों करें मध्यस्थता. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका 1981 से पाकिस्तान को मध्यस्थता के लिए इस्तेमाल कर रहा है.

सर्वदलीय बैठक में यह सवाल सपा नेता धर्मेंद्र यादव और कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने यह पूछा था, जिस पर जयशंकर ने दो टूक जवाब दिया. सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, जेडीयू और सीपीआईएम सहित सभी दलों के नेता भी मौजूद थे.

सर्वदलीय बैठक में और क्या-क्या हुआ?

बैठक में शामिल विपक्ष से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जब ये पूछा गया कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला क्यों किया? विपक्ष के प्रश्न के उत्तर में विदेश सचिव ने कहा कि ईरान ने परमाणु परीक्षण न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह उस दिशा में आगे बढ़ रहा था. इसलिए अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया.

विपक्ष ने सवाल उठाया कि कोविड के संबंध में सदन में प्रधानमंत्री के बयान से देश में डर का माहौल बन रहा है. इसके जवाब में सरकार ने कहा कि यह सही नहीं है, लेकिन अगर कहीं ऐसी स्थिति है, तो वे इसकी जांच करेंगे. असदुद्दीन ओवैसी ने बैठक में यह पूछा की ईरान के राष्ट्रपति की हत्या पर शोक संदेश में देरी क्यों हुई? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या 8 ईरानी जहाज को हम भारत में जगह नहीं दिया.

खामनेई की मौत पर शोक संदेश में देरी क्यों हुई?

सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे खासकर उसके टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाए. खामनेई की मौत पर शोक संदेश में हुई देरी पर जब विपक्ष ने सवाल किया तो केंद्र सरकार की तरफ से विदेश सचिव ने बताया कि नई दिल्ली में ईरान की एंबेसी ने खुद ही चार दिन बाद अपना दरवाजा खोला तब जाकर वहां शोक संदेश प्रकट किया गया.

युद्ध की स्थिति में भारत की कूटनीतिक विजय

विदेश सचिव ने बताया कि इस युद्ध की स्थिति में भारत की कूटनीतिक विजय है. पाकिस्तान का पलड़ा भारी होना कोई नई बात नहीं है. वह 1981 से ही दलाली की भूमिका निभाता आ रहा है. सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने एलपीजी और होर्मुज से आने वाले जहाजों के बारे में सवाल पूछे. सरकार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.

अगले 4-5 दिन में 4 जहाज भारत पहुंचेंगे

प्रेजेंटेशन में बताया गया कि अगले 4-5 दिनों में 4 जहाज पोर्ट पर पहुंचेंगे. LPG और पेट्रोलियम की हमने एडवांस बुकिंग कर ली है. हमने विभिन्न देशों से बातचीत का दायरा बढ़ाया है. सरकार ने सभी पक्षों को आश्वस्त किया है कि पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध है. कच्चा तेल आ रहा है. सरकार ने एडवांस ऑर्डर दे दिए हैं. पैनिक की कोई जरूरत नहीं है. अबतक 4,25,000 लोगों को निकाला जा चुका है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »