हिम्मत कैसे हुई मेरे भाई को फोन करने की? आखिर सुप्रीम कोर्ट में क्यों भड़के CJI, बोले- उसे छोड़ूंगा नहीं

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपने द्वारा पारित आदेश को लेकर अपने भाई को फोन किए जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई. सीजेआई ने कहा कि आपके मुवक्किल के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही क्यों नहीं होनी चाहिए? उसकी हिम्मत कैसे हुई मेरे भाई को फोन करके यह बताने की कि मुख्य न्यायाधीश ने यह आदेश कैसे पारित किया? क्या वह मुझे निर्देश देगा?

आप पहले इसकी पुष्टि करें और फिर एक वकील के रूप में सबसे पहले आपको केस से हट जाना चाहिए. सीजेआई ने कहा कि भले ही वह भारत से बाहर छिप जाए. मुझे पता है कि ऐसे लोगों से कैसे निपटना है. कभी भी ऐसा करने की हिम्मत न करें. मैं पिछले 23 वर्षों से ऐसे लोगों से निपटता आ रहा हूं. CJI ने साफ कर दिया कि न्यायपालिका के काम में किसी भी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

क्या है मामला?

यह मामला हरियाणा के दो छात्रों से जुड़ा है. दोनों छात्र उत्तर प्रदेश के सुभारती मेडिकल कॉलेज में बौद्ध अल्पसंख्यक कोटे के तहत एडमिशन लेना चाहते थे. इन दोनों छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया है और इसके सबूत के तौर पर सर्टिफिकेट भी दिए लेकिन कोर्ट को शक हुआ कि यह धर्मांतरण सिर्फ मेडिकल कॉलेज में आरक्षण का फायदा उठाने के लिए किया गया है.

सीजेआई ने पाया कि ये छात्र ‘पुनिया’ जाति से हैं, जो नॉर्मली जनरल कैटेगरी में आती है. कोर्ट ने इसे कोटे का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश बताया. मामले के दौरान जब यह सामने आया कि याचिकाकर्ताओं के पिता का व्यवहार ठीक नहीं था या उन्होंने कुछ अनुचित प्रभाव डालने की कोशिश की, तो उनके वकील ने कोर्ट से माफी मांगी. वकील ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी.

CJI ने इसे एक तरह का फ्रॉड बताया था

कोर्ट ने गंभीर टिप्पणी की कि हरियाणा के अधिकारियों को भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने इस मामले में हरियाणा के मुख्य सचिव को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने के सिलसिले में गाइडलाइंस जारी करने का निर्देश दिया था. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इसे एक तरह का फ्रॉड बताया था.

कोर्ट ने भाई-बहन की याचिका को खारिज कर दिया था. चीफ जस्टिस ने कहा था कि आप अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनना चाहते हैं. आप उच्च जाति में से एक से आते हैं. अपनी योग्यता पर गर्व कीजिए.

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »