‘शराब घोटाले में AAP क्यों नहीं है आरोपी’, सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी का मतलब किया साफ

Delhi Excise Policy Case:HN/ सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (5 अक्टूबर) को दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाने वाली टिप्पणी का मुद्दा उठा. इस बात की भी जानकारी है कि ईडी भी आप को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है. हालांकि, अदालत ने सुनवाई के दौरान बताया कि आखिर उसने ये सवाल क्यों पूछा.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमने कल सिर्फ एक कानूनी सवाल पूछा था. हमारा सवाल था कि A और B को आरोपी बनाया गया है और C को फायदा पहुंचा है, तो उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया गया. दरअसल, सुनवाई के वक्त सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सवाल उठाया था कि मीडिया में चल रहा है कि अदालत ने आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने के लिए कहा है.

किसी के खिलाफ सबूत मिला, तो नहीं बख्शेंगे: ईडी के वकील

वहीं, सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जब आप को आरोपी बनाने की बात का मुद्दा उठाया तो उस वक्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकील एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू भी वहीं मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि अगर किसी के खिलाफ सबूत मिलता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. बुधवार को जब सुनवाई हुई थी, तो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल से ही सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में सवाल पूछा था. शराब घोटाला मामले में बुधवार को ही आप सांसद संजय सिंह अरेस्ट हुए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था? 

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवी भट्टी की पीठ ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल से पूछा कहा था, ‘जहां तक प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) मामले में बात है. आपका पूरा केस ही यही है कि एक राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचा है. उस राजनीतिक दल को अभी भी आरोपी या पक्षकार नहीं बनाया गया है. आप इसका जवाब कैसे देंगे? आपके अनुसार राजनीतिक दल लाभार्थी है.’ इसके बाद से ही आप को आरोपी बनाए जाने की बात होने लगी.

सुनी-सुनाई बातों पर आधारित है सिसोदिया के खिलाफ आरोप: सिंघवी

दूसरी ओर, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलीलें रखीं. सिंघवी ने कहा कि सिसोदिया को पैसे मिलने का कोई सबूत नहीं है. जिन आरोपियों को उनका करीबी बताया गया है, वह भी उनके करीबी नहीं थे. सिंघवी ने दलील दी कि सिसोदिया के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह बस सुनी-सुनाई बातों पर आधारित हैं. इन बातों को साबित करने के लिए जांच एजेंसियों के पास कोई सबूत नहीं है. हाईन्यूज़ !

पत्नी की हत्या कर गर्लफ्रेंड को भेजी शव की फोटो, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर अरेस्ट

अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले भारतीय इंजीनियर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने करीब नौ महीने की जांच के

Read More »

Delhi-Mumbai Expressway: 80% काम पूरा, 2 साल में दिल्ली से मुंबई का सफर सिर्फ 12 घंटे में

देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं

Read More »

अमेरिका-ईरान के बीच फिर भड़की जंग! कुवैत से बहरीन तक तबाही, क्यों टूटा सीजफायर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. हालांकि यह सैन्य ताकत

Read More »

ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत की लगी लॉटरी! इस देश ने दिया ‘टैरिफ फ्री’ का बड़ा ऑफर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी सैन्य हालात के बीच भारत के लिए एक बड़ी आर्थिक खबर सामने आई

Read More »

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI का पहला बयान, दूसरे टी20 से पहले कोच-कप्तान को लेकर कही बड़ी बात

15 साल के वैभव सूर्यवंशी कब टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे? खासतौर पर संजू सैमसन की नाकामी के कारण वैभव को डेब्यू

Read More »

‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद की खबरें निकलीं फर्जी, सलमान खान फिल्म्स ने जारी की सफाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है. अपने ऐलान

Read More »

तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर हाई कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

Preity Zinta Moves Bombay High Court: बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ यानी प्रीति जिंटा ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ये कदम

Read More »

पूजा पाल का सपा पर बड़ा हमला, बोलीं- जनता की भलाई नहीं देख पा रही समाजवादी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा

Read More »

राम मंदिर चंदा चोरी केस पर बृजभूषण सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- ‘4 साल पहले ही किया था आगाह’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चढ़ाव चोरी मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा,” मुझे

Read More »

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में पहुंचीं महुआ मोइत्रा, जंतर-मंतर से केंद्र पर बोला हमला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी

Read More »