‘रॉकस्टार’ से लेकर ‘रांझणा’ तक, कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके है बॉलीवुड के ‘कबीर सिंह’

शाहिद कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अपनी एक्टिंग, डांस और स्टाइल से हर बार लोगों का दिल जीत लेते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी बड़ी फिल्में भी थीं जिन्हें पहले उन्हें ऑफर किया गया था और उन्होंने मना कर दिया? दिलचस्प बात ये है कि वही फिल्में बाद में सुपरहिट और आइकॉनिक साबित हुई है.

शाहिद कपूर सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने जबरदस्त डांस और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी हर फिल्म में ये बातें साफ नजर आती हैं.

पंकज कपूर के बेटे शाहिद ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कई ऐसी फिल्मों के ऑफर ठुकराए जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

शाहिद द्वारा छोड़ी गई फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है. इसमें इम्तियाज अली की ‘रॉकस्टार’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘रांझणा’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं.

कभी डेट्स की दिक्कत तो कभी स्क्रिप्ट और कभी दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से उन्होंने ये फिल्में नहीं कीं. आज शाहिद अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बाद में आमिर खान ने लीड रोल किया. फिल्म में आर. माधवन, सोहा अली खान, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर और शरमन जोशी भी नजर आए थे. ये फिल्म बाद में बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों में गिनी गई थी.

साल 2011 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थी. दोस्ती और जिंदगी को खूबसूरती से दिखाने वाली इस फिल्म को उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से मना कर दिया था.

बाद में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल लीड रोल में दिखे थे. उसी साल इम्तियाज अली की ‘रॉकस्टार’ भी आई थी. जो पहले शाहिद को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने ‘जब वी मेट’ को चुना था.

बाद में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया और नरगिस फाखरी भी फिल्म में थीं. ‘रॉकस्टार’ ने रणबीर को बड़ा स्टार बना दिया और आज भी इसे क्लासिक माना जाता है.

साल 2013 में आई ‘शुद्ध देसी रोमांस’ भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल किया था. परिणीति चोपड़ा फिल्म में नजर आई थी.
उसी साल आनंद एल. राय की फिल्म ‘रांझणा’ रिलीज हुई थी. जो पहले शाहिद को ऑफर हुई थी लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी. बाद में धनुष ने बॉलीवुड में इसी फिल्म से डेब्यू किया और सोनम कपूर व अभय देओल भी इसमें लीड रोल में थे.
इसके अलावा ‘बैंग बैंग’, ‘गोरी तेरे प्यार में’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’ और ‘बेशर्म’ जैसी फिल्में भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थीं लेकिन उन्होंने इन्हें भी करने से मना कर दिया था. हाईन्यूज़ !

Smartphone Brain Syndrome: मोबाइल की लत से युवाओं का दिमाग हो रहा प्रभावित, जानें खतरनाक लक्षण

What Is Text Neck Syndrome Symptoms: कुछ साल पहले तक न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाने का मतलब स्ट्रोक, पार्किंसन, मिर्गी या डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा

Read More »

WI vs NZ: पांचवें वनडे में जीत के बाद शाई होप बोले- हमने पूरी सीरीज में दमदार लड़ाई लड़ी

वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप

Read More »

Tuesday Box Office: ‘द ओडिसी’ का तूफानी जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ ने भी दिखाई दमदार पकड़

ब्लॉकबस्टर मंगलवार की वजह से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की कमाई में तेजी नजर आई. हालांकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द

Read More »

सुपौल में प्यार बना मौत की साजिश! नवविवाहिता को कोसी नदी में धक्का, इंजीनियर-मजदूर ने बचाई जान

‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’, यह कहावत एक युवती पर फिट बैठती है, जिसे उसके अपने लोगों ने ही जान से मारने की

Read More »

राहुल गांधी के धरने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला, बोले- ‘किसी भी कीमत पर…’

प्रधानमंत्री आवास के पास बीत मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेताओं की ओर से दिए गए धरना पर बिहार

Read More »

CJP से निकाले जाने के बाद विजेता दहिया का बड़ा बयान, बोले- ‘अगर एक कुर्बानी से…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने अब आलोचकों को करारा जवाब दिया है. दहिया ने कहा कि उनके खिलाफ हो रहा

Read More »

Explained: आंदोलन खत्म करने का फॉर्मूला क्या? इन 4 मुद्दों पर सहमति बनी तो निकल सकता है समाधान

NEET पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सोनम वांगचुक का आंदोलन 24 दिनों से जारी है. 20 जुलाई 2026 को

Read More »