प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह नें शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘कौन जाने आगे क्या होने वाला है

पिछले महीने जब अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की बात कही तो उनके करोड़ों चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था. ‘तुम ही हो’ और ‘चन्ना मेरेया’ जैसे गानों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अरिजीत के इस फैसले से हर कोई उदास हो गया था. लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नई पोस्ट शेयर की है जिसे देखकर फैंस के बीच फिर से उम्मीद जाग गई है. लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद वो अपने फैसले पर दोबारा सोच रहे हैं.

फैंस के नाम खास मैसेज
अरिजीत ने अपनी पोस्ट की शुरुआत बहुत ही सादगी और प्यार भरे अंदाज में की थी. उन्होंने लिखा कि ये मैसेज सिर्फ उनके लिए है जो उन्हें सुनते है. और अगर कोई उन्हें नहीं सुनता तो वो इसे स्किप कर सकता है. आगे उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा और लिखा कि इस दुनिया में उन्हें जितना प्यार मिला है वो उसके लिए हमेशा आभारी रहेंगे. उनकी ये बातें पढ़कर साफ लगा कि वो अपने फैंस से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं.

नए गाने नहीं लेकिन आवाज रहेगी बरकरार
उन्होंने साफ किया कि भले ही उन्होंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है लेकिन उनके पास पहले से रिकॉर्ड किए हुए कई गाने पेंडिंग हैं. ये गाने धीरे-धीरे रिलीज होंगे और इस साल ही नहीं बल्कि अगले साल तक भी आते रहेंगे. यानी भले ही वो अभी नए प्रोजेक्ट साइन न करें लेकिन उनकी आवाज आने वाले समय में सुनाई देती रहेगी.

 

‘कौन जाने आगे क्या होगा’ से बढ़ा सस्पेंस
पोस्ट में उन्होंने सेहत का ख्याल रखने, ध्यान लगाने और सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहने की सलाह भी दी है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आखिरी लाइन की हो रही है जिसमें उन्होंने लिखा की ‘कौन जाने आगे क्या होगा.’ बस इसी एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.फैंस का मानना है कि शायद उन्होंने भविष्य के लिए दरवाजा खुला छोड़ा है. कई लोग कह रहे हैं कि अगर हालात बदले या उनका मन बदला तो वो फिर से माइक संभाल सकते हैं.

किया था चौंकाने वाला ऐलान
बता दें कि 28 जनवरी 2026 को अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के जरिए फिल्मों के लिए गाना छोड़ने की घोषणा की थी. कहा गया कि वो थकान, मानसिक शांति और निजी कारणों की वजह से ये फैसला ले रहे हैं. उस समय फैंस को लगा था कि अब उनकी आवाज बड़े पर्दे पर नहीं सुनाई देगी. लेकिन अब उनकी नई पोस्ट ने उम्मीद जगा दी है. फिलहाल तो उनके पास मौजूद गानों की लंबी लिस्ट ही फैंस को खुश रखने के लिए काफी है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »