हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के से शादी करना क्या देश के ताने-बाने को नष्ट कर रहा है? सुप्रीम कोर्ट को विश्व यादव परिषद के चीफ से क्यों पूछना पड़ा ये सवाल

फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ दाखिल याचिका बुधवार (25 फरवरी, 2026) को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. याचिकाकर्ता ने फिल्म के टाइटल का विरोध किया है और कहा कि यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है. याचिकाकर्ता को इस बात पर भी आपत्ति है कि यादव समुदाय की लड़की की मुस्लिम लड़के के साथ लव स्टोरी दिखाई गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘आपकी मुख्य आपत्ति फिल्म के टाइटल को लेकर है, लेकिन इसमें कहीं भी किसी जाति को गलत तरीके से नहीं बताया गया है. यह मामला फिल्म घूसखोर पंडत से अलग है. वहां ऐसा लग रहा था कि एक जाति के लोगों को भ्रष्ट बताया जा रहा है. इस फिल्म की जो भी कहानी है, वह काल्पनिक है. इसे लेकर इतना विरोध करना सही नहीं है.’

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार यादव लड़की और मुस्लिम लड़के के लव एंगल को लेकर याचिकाकर्ता की आपत्ति पर कोर्ट ने पूछा, ‘अगर हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के से शादी करती है, तो क्या इससे देश का ताना-बाना नष्ट हो रहा है.’ कोर्ट ने कहा कि फिल्म का टाइटल कोई ऐसा विशेषण या शब्द नहीं है, जो यादव समुदाय को गलत तरीके से चित्रित करता हो.

जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुईयां की बेंच ने कहा, ‘हमने रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री का अध्ययन किया है. मुख्य आपत्ति ये है कि फिल्म का नाम यादव समुदाय को समाज में गलत तरीके से पेश करता है. इसलिए मुद्दा ये है कि फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए. हम ये नहीं समझ पा रहे हैं कि फिल्म का टाइटल किसी समुदाय की छवि कैसे खराब कर सकता है, जबकि फिल्म के टाइटल में कोई ऐसा विशेषण या शब्द नहीं है, जिससे यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाया जाए. ये आपत्तियां पूरी तरह से निराधार हैं.’

कोर्ट ने फिल्म घूसखोर पंडत पर अपने आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि घूसखोर का मतलब भ्रष्ट होता है और जब किसी जाति के साथ इसको जोड़ा जाता है तो इसका नकारात्मक अर्थ निकलता है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में यादव समुदाय के साथ ऐसा कोई शब्द नहीं जोड़ा गया है, जो उसकी छवि को नकारात्मक दिखाए इसलिए यह याचिका खारिज की जाती है. याचिकाकर्ता ने फिर भी दलील दी कि फिल्म का दावा है कि यह सच्ची घटना पर आधारित है. हालांकि, कोर्ट ने फिर भी याचका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से कहा कि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन रिलीज होने के बाद अगर उन्हें कुछ आपत्तिजनक लगता है तो उन्हें कोर्ट आने की अनुमति दी जाए. इस पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, ‘मोटी चमड़ी बनिए. यह एक काल्पनिक कहानी है. एक हफ्ते में ये सब खत्म हो जाएगा. आजकल कोई थिएटर नहीं जाता है. सब फोन पर ही फिल्म देखत हैं.’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »