इजरायल में PM मोदी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने लगाया गले, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उनका भव्य स्वागत किया. नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने ‘दोस्त मोदी’ से गले मिले. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 9 साल बाद उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है. इजरायली पीएम के भव्य स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से किए गए स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत और इजरायल की दोस्ती को मजबूत करने के लिए बेहतर रिजल्ट निकलेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘इजराइल पहुंच गया… प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं/ मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करने वाले सार्थक परिणामों की आशा करता हूं.’

 

पीएम मोदी के पोस्ट पर नेतन्याहू ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के पोस्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है. आपका स्वागत है…”

प्रधानमंत्री बुधवार (25 फरवरी) सुबह इजरायल के लिए रवाना हुए और करीब 4.30 बजे तेल अवीव पहुंचे. जहां इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

9 साल बाद इजरायल की दूसरी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 साल बाद दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजरायल गए थे. 26 फरवरी को डेलीगेशन की मीटिंग होनी है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के इजरायल के दौरे की टाइमिंग भी बेहद अहम है, उनका दौरान तब हो रहा है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. जबकि गाजा में भी युद्ध थमने के बाद भी छिटपुट झड़पें जारी हैं. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »