70 प्रतिशत टैरिफ घटाएगा भारत…. इंडिया-EU ट्रेड डील के बीच 27 देशों के लिए बहुत बड़ी खबर

भारत यूरोपीयन यूनियन (EU) देशों की कारों पर टैरिफ घटाकर 40 प्रतिशत तक कर सकता है. अभी 110 प्रतिशत टैरिफ लागू है. अमेरिका की टैरिफ धमकियों के बीच भारत की यूरोपीयन यूनियन के साथ मंगलवार (27 जनवरी, 2026) को ट्रेड डील होने वाली है, जिसे मदर ऑफ द डील्स भी कहा जा रहा है. कुछ दिन पहले ही ईयू ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील सस्पेंड करने का फैसला किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड पर नियंत्रण चाहते हैं और कई ईयू देश इसके खिलाफ हैं. वह खुलकर इस फैसले की आलोचना भी कर चुके हैं, जिसके बाद ट्रंप ने फरवरी से आठ ईयू देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

10 प्रतिशत तक हो सकता है टैरिफ
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार दो सूत्रों ने बताया है कि भारत सरकार यूरोपीयन यूनियन के 27 देशों की कारों पर टैरिफ में तत्काल कटौती करने के लिए तैयार हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि यह टैरिफ आने वाले समय में और घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाएगा. इस तरह यूरोपीय ऑटोमोबाइल कंपनियों जैसे फॉक्सवेगन, मर्सडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के लिए इंडियन मार्केट में पहुंच आसान हो जाएगी.

सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह बेहद गोपनीय जानकारी है, जिसमें लास्ट-मिनट पर बदलाव भी हो सकते हैं. हालांकि, भारतीय वाणिज्य मंत्रालय और यूरोपीयन कमीशन ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

27 जनवरी को भारत और ईयू के बीच साइन होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 
भारत और यूरोपीय यूनियनके बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 27 जनवरी को साइन हो सकता है. इसे दोनों पक्षों की ओर से ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है और इससे भारत की ईयू के साथ ट्रेड सरप्लस साल 2031 तक 51 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एफटीए पर बातचीत करीब एक दशक पहले शुरू हुई थी, लेकिन दुनिया में बढ़ती व्यापारिक अनिश्चितता को देखते हुए दोनों देशों ने इसे तेजी से आगे बढ़ाया है.

एमके ग्लोबल की ओर से रविवार को जारी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौता ईयू के साथ भारत की व्यापारिक स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है. इस समझौते से वित्त वर्ष 2031 तक यूरोपीय संघ के साथ भारत का ट्रेड सरप्लस 50 अरब डॉलर से अधिक बढ़ सकता है, जिससे भारत के कुल निर्यात में ईयू संघ की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 के 17.3 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर लगभग 22-23 प्रतिशत हो सकती है, जिससे भारत की निर्यात वृद्धि को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. हालांकि, वर्तमान में ईयू के निर्यात बाजार में भारत की हिस्सेदारी केवल 0.8 प्रतिशत है, फिर भी यह समझौता यूरोप के लिए भी तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »