O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर ने वसूली सबसे बड़ी रकम, जानें- तृप्ति से नाना पाटेकर तक को कितनी मिली फीस

शाहिद कपूर एक बार फिर अपने दमदार अंदाज़ से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ अब इसकी फीस को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं.

बॉलीवुड में जब भी विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी साथ आती है तो फैंस को कुछ हटकर और दमदार देखने को मिलता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. दोनों की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने अपने टीजर और ट्रेलर से सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. लेकिन कहानी से ज्यादा चर्चा इस वक्त फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर हो रही है. आखिर किस स्टार ने कितनी मोटी रकम वसूली है? चलिए जानते हैं.

‘ओ रोमियो’ की कहानी मुंबई पर राज करने वाले गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के इर्द-गिर्द घूमती है. इस खतरनाक किरदार में नजर आने वाले हैं शाहिद कपूर जो एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार से फैंस को चौंकाने वाले हैं. और जाहिर है ऐसे दमदार रोल के लिए फीस भी उतनी ही भारी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में सबसे ज्यादा फीस शाहिद कपूर ने ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 45 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं जो फिल्म की पूरी कास्ट में सबसे ज्यादा है.

शाहिद के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्हें करीब 6 करोड़ रुपये मिले हैं.

वहीं अपने मजबूत अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अविनाश तिवारी भी फिल्म में अहम रोल निभाते दिखेंगे. उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 7 करोड़ रुपये की फीस दी गई है.
फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाने आ रही हैं तमन्ना भाटिया. आइटम नंबर और खास रोल के लिए तमन्ना को भी 7 करोड़ रुपये मिले हैं.
इसके अलावा इस गैंगस्टर ड्रामा में नाना पाटेकर जैसे दिग्गज एक्टर भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस दी गई है.
वहीं दिशा पटानी फिल्म में एक खास किरदार और आइटम सॉन्ग करती दिखेंगी. हालांकि बाकी स्टार्स के मुकाबले उनकी फीस थोड़ी कम है. बताया जा रहा है कि दिशा को इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये मिले हैं. हाईन्यूज़ !

Indian Thali: क्या दाल-रोटी वाली भारतीय थाली बढ़ा सकती है डायबिटीज का खतरा? जानें किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Early Warning Signs Of Ovarian Cancer In Women: भारत में महिलाओं के बीच ओवेरियन कैंसर तीसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है. चिंता की बात यह

Read More »

सिराज हुए बाहर, आयरलैंड-इंग्लैंड T20I सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा की हुई एंट्री

प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की T20I टीम में मोहम्मद सिराज की जगह लेंगे. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन

Read More »

Ram Charan की ‘Peddi’ को हिंदी में हिट कराने के लिए मेकर्स का बड़ा दांव, टिकट पर बंपर ऑफर!

राम चरण की ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये

Read More »

समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान का बड़ा एक्शन, 24 भारतीयों की ऐसे बची जान

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते हो रहे मिसाइल हमलों ने समंदर में भी भारतीय जहाजों के लिए खतरा पैदा कर दिया है. ओमान में

Read More »

Hormuz Strait Crash: होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

अमेरिका का अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हो गया है. यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि

Read More »

‘भगोड़े-गद्दारों’ पर TMC का पलटवार, कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने दी खुली चुनौती

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के बागी सांसदों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब

Read More »

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत होने

Read More »

Ram Charan Film Peddi: क्या होता है ‘पेद्दी’ का मतलब? जिस पर मेकर्स ने खर्च कर दिए पूरे 350 करोड़ रुपये

Ram Charan Film Peddi Meaning:HN/ साउथ के सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जान्हवी कपूर बॉक्स ऑफिस पर मिलकर धमाल मचाने के लिए पूरी

Read More »