एक्टर अनुपम खेर ने अपने करियर में हर तरह के रोल किए हैं. कॉमिक रोल हो या विलेन अनुपम खेर ने हर रोल में शानदार परफॉर्म किया है. अब अनुपम खेर का सौतेले बेटे सिकंदर खेर के साथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो सिकंदर के साथ मस्ती, हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं.
इसी वीडियो में अनुपम खेर ने बताया कि फिल्म मिस्टर इंडिया से उन्हें निकाल दिया गया था. वीडियो में अनुपम खेर ने फिल्म मिस्टर इंडिया को लेकर एक किस्सा शेयर किया है उन्होंने बताया कि फिल्म मिस्टर इंडिया में उन्हें मोगैंबो का रोल मिला था. लेकिन फिर वो रोल अमरीश पुरी को मिल गया. अनुपम ने बताया कि उन्हें कास्ट कर लिया गया था लेकिन आखिर में रिप्लेस कर दिया गया.
‘मिस्टर इंडिया से निकाल दिया गया था’
अनुपम ने कहा, ‘जावेद साहब ने मुझे मिस्टर इंडिया से बाहर कर दिया था. नहीं, जावेद साहब ने नहीं अनिल कपूर ने, जो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और बोनी कपूर ने भी. उन्होंने मुझे आखिर तक इसके बारे में नहीं बताया.’ आखिर में अनुपम खेर ने कहा कि जितने शानदार तरीके से अमरीश पुरी ने ये प्ले किया है उतना मैं नहीं कर पाता.
बता दें कि फिल्म मिस्टर इंडिया 1987 में आई थी. फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे. इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था. फिल्म में अमरीश पुरी विलेन के रोल में थे. मिस्टर इंडिया ब्लॉकबस्टर हिट रही थी.
वीडियो में सिकंदर को अनुपम के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. अनुपम खेर वीडियो में बताते हैं कि उनके चेहरे का एक साइड सुन्न पड़ गया है. तो सिकंदर उनके साथ मजाक करते हैं और बोलते हैं मैं एक थप्पड़ मारकर देखता हूं. फिर सिकंदर थप्पड़ मारते हैं. और अनुपम कहते हैं- ज्यादा जोर से लगा ना उल्टे हाथ का मारूंगा. नाक पे तेरी, नाक तोड़ दूंगा. हाईन्यूज़ !














