‘तस्करी’ में प्रिया बनकर छाईं जोया अफरोज, कहा- इस किरदार को निभाने के लिए किया हजारों किलोमीटर का सफर

बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनका सफर सिर्फ कामयाबी की कहानी नहीं होता, बल्कि धैर्य, सीख और लगातार आगे बढ़ने की मिसाल भी होता है. अभिनेत्री जोया अफरोज उन्हीं में से एक हैं. बतौर बाल कलाकार फिल्मों के सेट पर कदम रखने वाली जोया आज नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘तस्करी’ में प्रिया के मजबूत और जटिल किरदार के लिए सराहना बटोर रही हैं.

‘तस्करी’ को न सिर्फ देश में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी पहचान मिल रही है और यह जोया के करियर का एक अहम पड़ाव बन चुका है.आईएएनएस से बात करते हुए जोया अफरोज ने कहा, ‘मैंने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की थी. सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के सेट पर काम शुरू किया और इसके बाद रमेश सिप्पी, रोहन सिप्पी जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ भी काम किया.’

जोया ने बताया कि फिल्म ‘कुछ ना कहो’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने के बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट और मॉडल खूब अनुभव हासिल किया. इसके बाद मिस इंडिया बनने और मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, लेकिन अभिनय हमेशा पहली पसंद रहा.

जोया ने कहा, ‘इतनी छोटी उम्र में काम शुरू करने का फायदा यह रहा कि मुझे इंडस्ट्री को बहुत करीब से समझने का मौका मिला. बड़े निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम करके मैंने अभिनय की बारीकियां सीखीं. सफर भले ही लंबा रहा हो, लेकिन बेहद संतोषजनक रहा है. आज ‘तस्करी’ जैसी ओटीटी सीरीज का हिस्सा बनना और उसका नंबर वन होना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.’

जोया ने बताया किरदार में क्या था खास

‘तस्करी’ में जोया ने प्रिया का किरदार निभाया है, जो एक एयर होस्टेस है और कस्टम अधिकारियों और तस्करों की दुनिया के बीच फंसी हुई है. यह किरदार चुनौतीपूर्ण है. जोया ने कहा, ‘यह रोल मुझे इसलिए खास लगा, क्योंकि निर्देशक नीरज पांडे महिला किरदारों को बेहद मजबूती और गहराई के साथ लिखते हैं. प्रिया कोई साधारण महिला पात्र नहीं है, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाली अहम कड़ी है.’

इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने का अनुभव साझा करते हुए जोया ने कहा, ”जब मुझे ‘तस्करी’ का ऑफर मिला, तब मैं असम में अपने ननिहाल में थी. अचानक कॉल आया. मैंने बिना किसी गारंटी के तुरंत बैग पैक किया और हजारों किलोमीटर का सफर तय कर ऑडिशन के लिए पहुंचीं. उसी दिन मेरा लुक टेस्ट हुआ और मुझे फाइनल कर लिया गया. अगले ही दिन वर्कशॉप और फिर शूटिंग शुरू हो गई. नीरज पांडे जैसे नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक का ऐसा भरोसा मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा.”

उनके लिए सीरीज का सबसे चुनौतीपूर्ण सीन इमरान हाशमी के साथ इंटेरोगेशन का था, जो उनका पहला शूटिंग सीन भी था. उन्होंने कहा, ‘पहली ही सुबह, पहला शॉट और इतना इमोशनल सीन था कि मैं काफी नर्वस हो गई थी, लेकिन आज वही सीन दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

इमरान हाशमी के साथ काम करने के अनुभव पर जोया ने कहा, वह बेहद सहज, समझदार और जमीन से जुड़े अभिनेता हैं. सेट पर उनकी मौजूदगी सीन को और बेहतर बना देती है. नीरज पांडे और इमरान हाशमी की जोड़ी बेहद रियल है. दोनों ही कहानी और किरदारों में सच्चाई लाते हैं.

अपने करियर को लेकर जोया ने कहा, ‘मैं खुद को कभी अलग-अलग रास्तों में नहीं बांधती. मेरे लिए अभिनय, मिस इंडिया और फिर अभिनय में वापसी, सब एक ही सफर का हिस्सा है. ‘तस्करी’ मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि है और आगे भी मैं ऐसे ही दमदार किरदार निभाना चाहती हूं.’ हाईन्यूज़ !

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »