‘भारत के बिना अधूरे हैं हम’; बोला EU, कब होगी बड़ी डील? सामने आई तारीख, पाकिस्तान बेचैन

EU-India Relations:HN/ विश्व की राजनीति में भारत इस समय मजबूत और निर्णायक स्थिति में नजर आ रहा है. एक ओर जहां अमेरिका भारत के साथ डील को लेकर सक्रिय दिख रहा है, वहीं यूरोप खुलकर यह मान रहा है कि भारत के बिना उसकी रणनीति अधूरी है. यही वजह है कि इस वर्ष 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय यूनियन के शीर्ष नेता मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे हैं.

यूरोपीय मेहमान भारत सिर्फ औपचारिक यात्रा पर नहीं आ रहे, बल्कि अपने साथ अहम रणनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी लेकर आ रहे हैं. भारत आने से पहले ही यूरोपीय यूनियन के नेता यह स्वीकार कर चुके हैं कि भारत अब केवल एक उभरती शक्ति नहीं, बल्कि उनकी रणनीतिक मजबूरी बन चुका है. ‘भारत के बिना हम अधूरे हैं’ जैसे शब्द बदलते वैश्विक समीकरणों की साफ झलक देते हैं.

भारत नजर आ रहा है भरोसेमंद साझेदार के रूप में 

जब दुनिया युद्ध, राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक दबावों से गुजर रही है, तब यूरोपीय यूनियन को भारत एक भरोसेमंद और स्थिर साझेदार के रूप में दिख रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित यूरोपीय यूनियन–भारत शिखर सम्मेलन इसी बदले हुए वैश्विक संतुलन का बड़ा संकेत माना जा रहा है. गणतंत्र दिवस के आसपास होने वाला यह घटनाक्रम केवल एक कूटनीतिक बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव का ऐलान माना जा रहा है.

इस संभावित डील के असर दिल्ली से लेकर बीजिंग और इस्लामाबाद तक महसूस किए जाएंगे. एक तरफ भारत को वैश्विक सुरक्षा ढांचे का अहम स्तंभ माना जा रहा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान और चीन के लिए यह स्पष्ट संदेश है कि पश्चिम अब केवल बयान नहीं देता, बल्कि भारत के साथ खड़ा भी होता है. रक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीति और साइबर सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर यूरोपीय यूनियन का भारत के साथ आना पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के संतुलन को बदलने वाला कदम माना जा रहा है.

क्यों खास है EU–India समिट?

दिल्ली में होने वाला EU–India समिट केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं है. इस दौरान सुरक्षा, रक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग से जुड़े अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जो भारत–यूरोप संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे. यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि भारत यूरोप की आर्थिक मजबूती और रणनीतिक स्थिरता के लिए अनिवार्य बन चुका है.

नई सुरक्षा और रक्षा साझेदारी के तहत समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला और साइबर डिफेंस में सहयोग को मजबूत किया जाएगा. हिंद महासागर में खुले समुद्री मार्गों की सुरक्षा, मैरिटाइम डोमेन अवेयरनेस और जबरदस्ती की राजनीति के खिलाफ साझा रणनीति तैयार होगी. इसे चीन की आक्रामक समुद्री नीति पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

पाकिस्तान के लिए क्यों बढ़ेगी बेचैनी?

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और यूरोपीय यूनियन का एक मंच पर आना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. काउंटर टेररिज्म सहयोग के मजबूत होने से आतंकी नेटवर्क पर वैश्विक दबाव बढ़ेगा. यूरोप का भारत के रुख को स्वीकार करना पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय लॉबिंग को कमजोर करने वाला कदम माना जा रहा है.

चीन को क्यों हो रही है चिंता?

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता, खुले समुद्री रास्तों और नियम आधारित व्यवस्था की बात सीधे तौर पर चीन की विस्तारवादी नीति को चुनौती देती है. EU–India साझेदारी के जरिए टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर और साइबर सिक्योरिटी में भरोसेमंद मानक विकसित होंगे, जो चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

सिर्फ सुरक्षा नहीं, आर्थिक खेल भी बड़ा

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच लंबे समय से अटकी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर भी अब रफ्तार के संकेत मिल रहे हैं. स्वच्छ तकनीक, फार्मा और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में सहयोग से भारत को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. साथ ही मोबिलिटी फ्रेमवर्क के जरिए छात्रों, कुशल पेशेवरों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर खुलने की संभावना है. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »