Bengaluru Airport: साउथ कोरिया की महिला को मेल बाथरूम के पास ले गया एयरपोर्ट अधिकारी और फिर…

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक विदेशी महिला ने एयरपोर्ट स्टाफ के एक कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 19 जनवरी 2026 की बताई जा रही है.

पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है. शिकायत के अनुसार, वह इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए टर्मिनल के भीतर आगे बढ़ रही थी. इसी दौरान एक पुरुष कर्मचारी उसके पास आया और टिकट की जांच करने लगा. आरोपी ने महिला से कहा कि उसके चेक-इन बैगेज में बीप की आवाज आई है, जिससे सुरक्षा संबंधी समस्या हो सकती है.

अलग जांच के बहाने सुनसान जगह ले गया

महिला के अनुसार, कर्मचारी ने कहा कि अगर वह सामान्य स्क्रीनिंग काउंटर पर लौटेगी तो समय ज्यादा लगेगा और उसकी फ्लाइट छूट सकती है. इसी बहाने आरोपी उसे अलग से जांच कराने के लिए टर्मिनल के एक हिस्से में ले गया, जहां पुरुषों का वॉशरूम था. शिकायत में कहा गया है कि यह स्थान अपेक्षाकृत सुनसान था.

बिना सहमति शारीरिक स्पर्श का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वहां आरोपी ने उसकी अनुमति के बिना उसकी पीठ को छुआ और बार-बार छाती छूने लगा. इसके बाद उसने महिला को घूमने के लिए कहा और पीछे से टच किया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गले लगा लिया, थैंक यू कहा और वहां से चला गया. इस घटना से महिला मानसिक रूप से बेहद आहत हो गई.

तुरंत सुरक्षा कर्मियों को दी सूचना

घटना के तुरंत बाद महिला ने एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पूरी बात बताई. सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी की पहचान अपान अहमद के रूप में की है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी यात्री के साथ ऐसा व्यवहार किया है या नहीं और सुरक्षा प्रक्रियाओं का दुरुपयोग कैसे किया गया.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »