Russia-Ukraine War: ‘…तो वे मूर्ख होंगे’, पुतिन-जेलेंस्की की बात करते करते अचानक ये क्या बोल गए ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (21 जनवरी 2026) को कहा कि उन्हें लगता है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए एक समझौते के काफी करीब हैं, हालांकि उन्हें पहले ऐसा लगा था कि वह कुछ ही घंटों में इसे कर लेंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इसे अभी समाप्त नहीं करते हैं तो वे मूर्ख होंगे और वह जानते हैं कि वे मूर्ख नहीं हैं.

विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान यहां ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध के मामलों को सुलझाने के काम में अच्छे हैं, हालांकि यह काम संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए. रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है, लेकिन मैंने चार से अधिक मामलों को सुलझाया.’ उन्होंने कहा, ‘यह करना ही होगा. इससे कई जानें बचेंगी, लाखों जानें बचेंगी. यूक्रेन और रूस के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन के बीच जो जबरदस्त नफरत है, वह अच्छी बात नहीं है. यह सुलह के लिए अच्छा नहीं है.’

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बयान

ट्रंप ने कहा, ‘मुझे लगता है कि रूस समझौता करना चाहता है. मुझे लगता है कि यूक्रेन भी समझौता करना चाहता है और हम समझौता कराने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि हम समझौते के काफी करीब हैं. यह खून-खराबा जो हो रहा है वह भयानक है. ड्रोन हर हफ्ते हजारों लोगों को मार रहे हैं. हमें इसे रोकना होगा.’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि अब वे एक ऐसे मोड़ पर हैं, जहां वे एक साथ आ सकते हैं और समझौता कर सकते हैं. मैं आज बाद में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने जा रहा हूं. मुझे पता है कि वे मूर्ख नहीं हैं. मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन आपको यह समझौता करना ही होगा. बहुत से लोग मर रहे हैं.

चीन के बारे में ट्रंप का बयान

ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ उनके संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वह एक असाधारण व्यक्ति हैं और उन्होंने जो किया है वह सराहनीय है.’ उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के कारण शी के साथ उनके संबंध काफी प्रभावित हुए थे. ट्रंप ने कहा, ‘मैं इसे पहले चीनी वायरस कहता था, लेकिन उन्होंने कहा, ‘क्या आप कोई दूसरा नाम इस्तेमाल कर सकते हैं? और मैंने ऐसा करने का फैसला किया. आखिर इसमें समस्या क्यों होनी चाहिए? लेकिन पहली बार मैं कूटनीतिज्ञ बन गया.’

ग्रीनलैंड के बारे में किया जिक्र

ग्रीनलैंड के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर डेनमार्क को हर साल अरबों अमेरिकी डॉलर खर्च करने पड़ते हैं और डेनमार्क एक छोटा देश है जिसके लोग बहुत अच्छे हैं. ट्रंप ने कहा, ‘अगर हम (यूक्रेन युद्ध में) हस्तक्षेप नहीं करते तो मुझे लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था. अगर कमला (हैरिस), जो बाइडेन या इनमें से कोई भी नेता चुना जाता तो मुझे लगता है कि हम तीसरे विश्व युद्ध में उलझ जाते.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन, अब हम तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दे रहे हैं, और हम इसे रोकना चाहते हैं. यह बहुत ही भयानक स्थिति होती, अभी भी है, लेकिन उस तरह की बुरी नहीं. बुरी इसलिए है कि इतने सारे युवा मारे गए हैं.’ हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »