अजब-गजब ! अब आपके एक इशारे पर ही रुक जाएगी ट्रेन, PM मोदी ने कर दिया उद्घाटन, जानिए क्या है खासियत

Rajasthan Heritage Train:HN/ पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान जाने वाले टूरिस्ट्स को बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन (Rajasthan Heritage Train) को गुरुवार को प्रधानमंत्री ने रवाना किया. इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि यह यात्रियों की एक सीटी पर रुक जाएगी. यह ट्रेन दो घुमावदार टनल से होकर गुजरेगी. इसमें सफर करने वाले यात्री राजस्थान का छोटा कश्मीर कहे जाने वाले गोरम घाट और सबसे ऊंचाई से गिरने वाले गोरम घाट के जोग मंडी झरना के अनोखे नजारे का लुत्फ उठा पाएंगे. आइए जानते हैं इस ट्रेन की क्या खासियत है और इसका किराया कितना है…
गजब का लुक, इतना होगा किराया
राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन को 150 साल पुराने भाप के इंजन की तरह ही हेरिटेज लुक दिया गया है. ट्रेन हफ्ते में चार दिन ही चलेगी. इसमें से दो दिन टूरिस्ट इसमें बुकिंग करवा सकेंगे. इस ट्रेन में 10 से ज्यादा लोगों के ग्रुप की बुकिंग की जा सकेगी. हालांकि, ग्रुप बुकिंग का किराया कितना होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है. वैसे इस ट्रेन में सफर करने के लिए प्रति यात्री किराया 2 हजार रुपए है. मारवाड़ जंक्शन से चलकर ये ट्रेन गोरमघाट, फुलाद होते हुए कामलीघाट पहुंचेगी.
कब से कब तक चलेगी ट्रेन
 ट्रेन का पूरा सफर 9 घंटे का होगा. यह सुबह 8.30 बजे मारवाड़ जंक्शन से रवाना होगी और 11 बजे कामली घाट पहुंचेगी. जहां साढ़े 3 घंटे के स्टॉपेज के बाद दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे वापस मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी. कामली घाट पर यात्रियों के खाने की व्यवस्था की जाएगी. जिसका चार्ज अलग से देना होगा.
ट्रेन के डिब्बों में राजस्थानी कल्चर
इस हेरिटेज ट्रेन को राजस्थानी लुक दिया गया है. इसके डिब्बों में राजस्थानी चित्रकारी, हाथी-घोड़े पालकी बनाए गए हैं. ट्रेन में 60 सीटों वाला विस्टाडोम कोच भी लगाया गया है. अब तक वंदे भारत ट्रेन में ही यह नजर आता है. ट्रेन की यानी सीटें 360% पर घूम सकेंगेी. यात्री ट्रेन के बाहर का नजारा अपने फोन के कैमरे में कैद कर पाएंगे. इस ट्रेन में एक बार में 60 पैसेंजर सफर कर पाएंगे. कोच में तीनों तरफ बड़ी-बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं और पूरा कोच एसी है.
यात्री के एक इशारे पर रुकेगी ट्रेन
मारवाड़ से ट्रेन चलने के बाद फुलाद में 25 मिनट तक रुकेगी. 100 किलोमीटर के सफर के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्री जहां चाहें, वहां ट्रेन रुकवा सकेंगे. सेल्फी पॉइंट पर ट्रेन रुकवाने पर करीब 15 से 20 मिनट तक का समय यात्रियों को दिया जाएगा.  इस ट्रेन में एक छोटी सी पेंट्री होगी. जिसमें चाय-नाश्ता ऑर्डर कर पाएंगे.  हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »