बाप-बेटे दोनो के संग स्क्रीन पर रोमांस कर चुकी हैं ये हसीनाएं, लिस्ट में माधुरी से श्रीदेवी तक शामिल

बॉलीवुड में कई ऐसे किस्से हैं जो आज भी चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक दिलचस्प ट्रेंड रहा है जब कुछ एक्ट्रेसेज ने पर्दे पर पिता और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया था. सुनने में भले ही ये थोड़ा अजीब लगे लेकिन उस दौर में कहानी और कास्टिंग के हिसाब से ये बिल्कुल नॉर्मल माना जाता था. इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इन खूबसूरत एक्ट्रेसेज के नाम सामने आते हैं. जिन्होंने अलग-अलग जनरेशन के स्टार्स के साथ ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी दिखाई.

सबसे पहले बात करें माधुरी दीक्षित की. जिन्होंने अपने करियर में सीनियर स्टार विनोद खन्ना के साथ फिल्म दयावान में रोमांस किया और बाद में उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी फिल्म मोहब्बत में स्क्रीन शेयर किया था. माधुरी की एक्टिंग और ग्रेस हर जनरेशन के एक्टर्स के साथ फिट बैठती थी. यही वजह है कि उनकी जोड़ी दोनों के साथ पसंद की गई.

शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. शिल्पा ने साल 1999 में आई मूवी लाल बादशाह में आमिताभ बच्चन के साथ काम किया और फिर साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना में वे अभिषेक बच्चन के साथ भी नजर आईं. उनकी ग्लैमरस अपील ने हर दौर में उन्हें रिलेवेंट बनाए रखा हैं.

इसके अलावा रानी मुखर्जी भी इस लिस्ट का अहम हिस्सा हैं. रानी ने अमिताभ बच्चन के साथ दमदार फिल्में कीं और वहीं अभिषेक बच्चन के साथ उनकी जोड़ी तो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही. दोनों पीढ़ियों के साथ रानी की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई.

डिंपल कपाड़िया ने भी साल 1991 में फिल्म ‘खून का कर्ज’ में विनोद खन्ना के साथ रोमांस किया था और बाद में उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्मों ‘दिल चाहता है’ में भी इश्क लड़ाते देखा गया था.

इसी तरह श्रीदेवी भी फिल्म ‘नाका बंदी’में धर्मेंद्र के साथ रोमंटिक तराके से नजर आई थी. और फिर साल 1989 में सनी देओल के साथ फिल्म चालबाज में इश्क फरमाया था.जो उस दौर में काफी चर्चा में रहा था.

लिस्ट में एक नाम हेमा मालिनी का भी आता है, जिन्होंने पहले सीनियर एक्टर्स के साथ काम किया और बाद में उनके बेटों के साथ भी स्क्रीन शेयर की हैं.

अब बात करें जया प्रदा की. जया प्रदा ने अपने दौर के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे सीनियर स्टार्स के साथ काम किया. बाद में वे अगली पीढ़ी के एक्टर्स के साथ भी फिल्मों में नजर आईं. उनकी सादगी और क्लासिकल ब्यूटी ने हर उम्र के हीरो के साथ उनकी जोड़ी को एक्सेप्टेबल बनाया.

इसी तरह किमी काटकर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. किमी ने 80s में बड़े स्टार्स के साथ रोमांटिक फिल्में कीं और फिर उनके बेटों की जनरेशन के एक्टर्स के साथ भी काम किया. उनका ग्लैम लुक उस दौर में काफी चर्चा में रहा हैं. हाईन्यूज़ !

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »

Mental Health Special Theaters: इस देश में मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए बन रहे स्पेशल थिएटर, जानिए कैसे होता है इलाज

Mental Health Special Theaters : हॉस्पिटल का नाम सुनते ही सबसे पहले मशीनों की आवाज, दवाइयों, इलाज की चिंता और तनाव भरा माहौल याद आता है,

Read More »

नोएडा कलेक्ट्रेट में बम की धमकी से अफरा-तफरी, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार (13 जुलाई 2026) को ई-मेल के माध्यम से बम होने की धमकी मिलने से प्रशासनिक महकमे में

Read More »

हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला, हर्षित-वरुण की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से ही तीन मैचों की वनडे

Read More »