बेंगलुरु में बुलडोजर एक्शन पर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- आप मुस्लिम हितेषी कैसे हैं?

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बेंगलुरु में एक मुस्लिम कॉलोनी पर हुए बुलडोजर एक्शन पर नाराजगी जताई है. इसे लेकर उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेरा और कहा कि य़ह सरकार मुसलमानों की हितौषी नहीं है.

सोमवार (29 दिसंबर, 2025) को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया, ‘इस कॉलोनी में 400 से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग थे. जिनके घर उजाड़ दिए गए. कर्नाटक की सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. उस कॉलोनी में बुलडोजर चलाने की जगह दूसरे विकल्प भी हो सकते थे. अगर सरकार चाहती, तो इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दूसरे जगह में रहने के लिए कोई जगह दे सकती थी. लेकिन, अफसोस सरकार ने इस दिशा में किसी भी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया. इसके विपरीत, इन लोगों ने बेंगलुरु की इस कॉलोनी को उजाड़ना जरूरी समझा.’

मौलाना ने कहा कि उस कॉलोनी में रहने वाले लोग रो रहे हैं, बिलख रहे हैं लेकिन, अफसोस उनके दर्द को समझने वाला कोई नहीं है. कोई भी उनकी आह सुनने को तैयार नहीं हो रहा है. कर्नाटक की मौजूदा सरकार को चाहिए कि वो वहां के लोगों के दुख और दर्द को समझे और उसे दूर करने की दिशा में काम करे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की यह सरकार दावा करती है कि हम मुस्लिमों के हितैषी हैं. आप किस तरह के हितैषी हैं, ये समझ नहीं आ रहा है. क्या जिस तरह से आप लोगों ने कॉलोनी को उजाड़ दिया, क्या उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आप मुस्लिमों के हितैषी हैं, आपका रवैया उस नारे से बिल्कुल भी मेल खाता हुआ नजर नहीं आ रहा है, जिसमें आप यह कह रहे हैं कि हम मुस्लिमों के हितैषी हैं.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार मुस्लिम समुदाय के लोगों से झूठ बोल रही है और वो यह झूठ राजनीतिक लाभ अर्जित करने के मकसद से बोल रही है. लेकिन, कर्नाटक का मुसलमान इस सरकार के रवैये को अच्छे से देख रही है.

शहाबुद्दीन रजवी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले को भारत के लिए चिंता का विषय बताया है. उन्होंने कहा कि वहां की कट्टरपंथी ताकतें भारत के खिलाफ साजिश रच रही हैं, लेकिन हम इस साजिश को किसी भी हाल में धरातल पर नहीं उतरने देंगे.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के संदर्भ में भारत सरकार की तरफ से जो भी कदम उठाया जाएगा, उसका समर्थन भारत का मुसलमान खुलकर करेगा. उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को हर हाल में रोका जाए. इस तरह के हमलों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है. हम बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले की कठोर शब्दों में निंदा की करते हैं. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »