अवतार 3 में गोविंदा ने किया कैमियो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का जानें पूरा सच

फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की हर तरफ चर्चा हो रही है. ये फिल्म का तीसरा पार्ट है. इससे पहले रिलीज हुए दोनों पार्ट्स को फैंस ने बहुत प्यार दिया था. फिल्म अवतार के पहले पार्ट को लेकर एक्टर गोविंदा ने दावा किया था कि ये फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी और फिल्म का नाम अवतार भी उन्होंने रखा था. लेकिन इस फिल्म में शरीर पर नीला पेंट लगाना था इसीलिए उन्होंने मना कर दिया था.

अवतार 3 में दिखे गोविंदा?

अब सोशल मीडिया पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से जुड़े कुछ सीन्स वायरल हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इन सीन में गोविंदा फिल्म में नजर आ रहे हैं. वो ब्लू कुर्ता, पिंक जैकेट और ऑरेंज दुपट्टा ओढ़े नजर आ रहे हैं. इसके बाद फिल्म में गोविंदा के कैमियो को लेकर खबरें आग की तरह फैल गई हैं. हालांकि, इन खबरों में सच्चाई नहीं है. सोशल मीडिया पर गोविंदा की जो फोटोज वायरल हैं वो AI इमेजेस हैं.

 

अवतार 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जेम्स कैमरून की इस फिल्म की बात करें तो फिल्म ने एक ही दिन में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा क्रॉस किया है. हालांकि, फिल्म के स्केल और पिछली फ्रेंचायजी हिस्ट्री को देखते हुए जिनती उम्मीद की गई थी, ये उससे कम है. फिल्म ने 12 मिलियन डॉलर प्रीव्यूज से कमाई की थी. वहीं चीन में 43 मिलियन डॉलर कमाए. 25 मिलियन डॉलर नॉर्थ अमेरिका से कमाए. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 57 मिलियन डॉलर की कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 136.9 मिलियन डॉलर की कमाई की.

अवतार 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने में नाकाम रही. फिल्म ज़ूटोपिया 2 से पिछड़ गई. इस साल रिलीज हुई ज़ूटोपिया 2 ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में लगभग $150 मिलियन कमाए थे. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की.

बता दें कि फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हुई. इस जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में Sam Worthington और Zoe Saldaña लीड रोल में हैं. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »