Tamil Nadu News: आपस में लड़ पड़ी देवरानी-जेठानी, युवक ने चाकू गोदकर कर दी भाभी की हत्या

Tamil Nadu Crime News:HN/ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही भाभी की सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या कर दी. यह घटना कडम्बत्तुर यूनियन के मप्पेदु के पास इरुलांचेरी गांव की है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

घरेलू काम को लेकर बढ़ता विवाद

इरुलांचेरी गांव के रहने वाले इलैयाराजा (30) एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं. उनकी पत्नी शांति (26) गृहिणी थीं और उनकी दो छोटी बेटियां हैं. इलैयाराजा के छोटे भाई इषैमेगम (28) की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी. दोनों भाई एक ही घर में संयुक्त परिवार के रूप में रहते थे.

पुलिस के अनुसार, संयुक्त परिवार में रहने के कारण घर के कामकाज को लेकर अक्सर तनाव रहता था. शांति और इषैमेगम की पत्नी के बीच भी घरेलू कामों को लेकर आए दिन बहस होती रहती थी. घटना वाले दिन इलैयाराजा घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि इषैमेगम कथित तौर पर शराब के नशे में था.

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

इसी दौरान शांति और इषैमेगम की पत्नी के बीच फिर से बहस हो गई. बताया जा रहा है कि बहस के दौरान शांति ने इषैमेगम की पत्नी के बारे में कुछ अपमानजनक बातें कह दीं. यह सुनकर नशे में धुत इषैमेगम गुस्से से बेकाबू हो गया. उसने रसोई में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और शांति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

शांति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक इषैमेगम वहां से फरार हो चुका था. खून से लथपथ शांति को गंभीर हालत में पेराम्बाक्कम सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही शांति की मौत हो चुकी थी.

पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

घटना की सूचना मिलते ही मप्पेदु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल भेज दिया. कुछ समय बाद आरोपी इषैमेगम खुद मप्पेदु पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया उठ गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »