हुमायूं कबीर ने वापस लिया घोषित उम्मीदवार का नाम तो निशा चटर्जी बोलीं- ‘…क्योंकि मैं हिंदू हूं…’

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के एक फैसले से उन पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं. दरअसल उन्होंने मंगलवार (23 दिसंबर) को बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दक्षिण कोलकाता के बालीगंज से घोषित उम्मीदवार निशा चटर्जी को हटा दिया है.

हुमायूं कबीर का तर्क है कि निशा चटर्जी की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरें और वीडियो उनकी पार्टी की छवि के मुताबिक नहीं हैं और इससे जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है. बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने के फैसले के कारण हुमायूं कबीर को TMC से सस्पेंड कर दिया गया है. इसके बाद उन्होंने सोमवार को जनता उन्नयन पार्टी (JUP) का गठन किया और 8 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए.

हुमायूं कबीर ने अपनी सफाई में क्या कहा
निशा चटर्जी का नाम वापस लिए जाने को लेकर हुमायूं ने कहा कि मैंने निशा की कुछ तस्वीरें और सोशल मीडिया रील्स देखी हैं. उन्हें देखकर मुझे लगा कि वह हमारी पार्टी की उम्मीदवार नहीं होनी चाहिए. इससे लोगों के बीच गलत संदेश जाएगा. साथ ही कबीर ने ये भी संकेत दिया कि बालीगंज सीट के लिए नई महिला उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी और वो मुस्लिम समुदाय से हो सकती है.

निशा चटर्जी के गंभीर आरोप
निशा चटर्जी ने इस फैसले को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इसलिए हटाया गया, क्योंकि वह हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि अचानक मेरे वीडियो को लेकर बातें बनाई जा रही हैं. हुमायूं काकू ने खुद मुझसे चुनाव लड़ने को कहा था, तभी मैं उम्मीदवार बनी. अब सवाल उठाए जा रहे हैं. मुझे इसलिए हटाया गया क्योंकि मैं हिंदू हूं. अगर उनकी पार्टी वास्तव में धर्मनिरपेक्ष होती, तो क्या ऐसा होता?

निशा चटर्जी ने कहा कि वो शुरू से ही हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद योजना के समर्थन में थीx. फिर भी ऐसा व्यवहार हुआ. इस घटना से मुझे सामाजिक तौर पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है. मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रही हूं. बता दें कि हुमायूं कबीर भरतपुर से विधायक हैं. उनको 4 दिसंबर को टीएमसी ने निलंबित कर ने दिया था. ये कार्रवाई मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद बनाने की उनकी घोषणा के बाद हुई. हाईन्यूज़ !

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »

US नागरिक पर UAPA को लेकर NIA का बड़ा बयान, चार्ज हटने के दावे किए खारिज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक समेत 7 आरोपियों पर लगे आतंक से जुड़े चार्ज को नहीं हटाया है. इसको

Read More »

रेलवे नेटवर्क को बड़ा बूस्ट! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार (9 सितंबर 2026) को कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि

Read More »

बांग्लादेशी PM की BRICS में एंट्री पर सस्पेंस, विदेश मंत्री ने नहीं दिया जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के नए अध्यक्ष और बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने यह साफ नहीं किया है कि उनके देश

Read More »

वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन-इजरायल में बढ़ा तनाव, UK का वाणिज्य दूतावास बंद करेगा इजरायल

वेस्ट बैंक पर इजरायल और ब्रिटेन के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूके का यरुशलेम का ब्रिटिश दूतावास

Read More »