Thailand-Cambodia Tensions: ट्रंप ने थाईलैंड-कंबोडिया को लेकर फिर से किया बड़ा दावा- ‘जा रहा हूं, मैं एक फोन कॉल से अभी जंग रोक दूंगा’

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद एक बार फिर हिंसक हो उठा है. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (8 दिसंबर 2025) की सुबह थाईलैंड ने F-16 फाइटर जेट से कंबोडिया में एक कैसीनो बिल्डिंग पर हवाई हमला किया. थाई सेना का आरोप है कि यह कैसीनो अब कंबोडियाई सैनिकों का सीक्रेट बेस बन चुका था. यहां भारी हथियार, ड्रोन और गोला-बारूद जमा किया जा रहा था. कंबोडिया ने सीमावर्ती इलाकों में उकसाने वाली मूवमेंट शुरू कर दी थी.

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैंने 10 महीनों में इजरायल, ईरान, मिस्र-इथियोपिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कोसोवो-सर्बिया, पाकिस्तान और भारत समेत 8 युद्ध खत्म किए. वे लड़ रहे थे. मुझे यह कहते हुए दु:ख हो रहा है. एक बार फिर कंबोडिया और थाईलैंड के बीच फिर से युद्ध शुरू हो गया है. कल मुझे एक फोन कॉल करना है. मैं एक फ़ोन कॉल करके दो बहुत ताकतवर देशों, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध को रोकने जा रहा हूं. हम ताकत से शांति बना रहे हैं.”

थाई सेना का दावा-कैसीनो सैन्य अड्डा बन चुका था

थाई सैन्य अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि सीमा के पास स्थित यह कैसीनो अब एक गुप्त सैन्य केंद्र की तरह इस्तेमाल हो रहा था. थाईलैंड के अनुसार कैसीनो परिसर में भारी हथियारों का भंडार इकट्ठा किया जा रहा था. ड्रोन और गोला-बारूद जमा थे. कंबोडियाई सैनिक सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे. इन्हीं कारणों का हवाला देकर थाईलैंड ने इसे सुरक्षा-आधारित कार्रवाई बताया.

गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

सीमा के दोनों ओर से हुई फायरिंग ने हालात और बिगाड़ दिए. अब तक 4 कंबोडियाई नागरिकों की मौत, 1 थाई सैनिक की जान गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मई 2025 में भी दोनों सेनाओं के बीच 5 दिन तक संघर्ष चला था, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हुई थी.

दो महीने पहले हुआ शांति समझौता भी डगमगाया

अक्टूबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में दोनों देशों ने युद्धविराम समझौते पर सहमति जताई थी, यह शांतिपूर्ण दौर ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और दो महीने के भीतर स्थिति फिर विस्फोटक हो गई. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »