विवेक रंजन ने की ‘धुरंधर’ टीम की तारीफ, बोले – मुझे पता है इस प्रकार की फिल्में बनाना कितना मुश्किल है

द कश्मीर फाइल्स’, ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी टीम की जमकर सराहना की. उन्होंने खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया.

विवेक रंजन ने की ‘धुरंधर’ टीम की तारीफ
विवेक रंजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल है और यह बात वह अच्छे से समझते हैं. ऐसे नाजुक विषय को चुनने के लिए उन्होंने टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘आदित्य धर और रणवीर सिंह आपने कमाल कर दिया. आप फिल्म की बुराई करने वालों को भूल जाओ.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे पता है कि ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है जो मौजूदा इकोसिस्टम को चुनौती देती हैं. जाओ, सेलिब्रेट करो. जब मैं वापस आऊंगा तो यह फिल्म जरूर देखूंगा. ऑलवेज बेस्ट.’

विवेक रंजन ने की 'धुरंधर' टीम की तारीफ, बोले - मुझे पता है ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है

विवेक का यह पोस्ट उस समय आया है जब ‘धुरंधर’ को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कुछ लोग फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं. ऐसे में विवेक रंजन अग्निहोत्री का यह सपोर्टिव मैसेज फिल्म की पूरी टीम के लिए बड़ा बूस्ट है.

बता दें, विवेक रंजन अग्निहोत्री खुद उन फिल्म मेकर्स में से हैं जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाकर मुख्यधारा के नैरेटिव को चुनौती दी थी और काफी आलोचनाओं का भी सामना किया था. इसलिए उनका यह कहना कि ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है जो इकोसिस्टम को चुनौती देती हैं.

अशोक पंडित ने भी की फिल्म की तारीफ
विवेक रंजन से पहले, फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने भी फिल्म की कहानी के साथ कलाकारों की सराहना की. उन्होंने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अपने दोस्त राकेश बेदी को सरप्राइज पैकेज बताया. उन्होंने कहा कि हर कलाकार की परफॉर्मेंस बारीक और प्रभावशाली है, जो दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है. अशोक ने इस संवेदनशील और जटिल विषय को स्क्रीन पर इतनी बारीकी से पेश करने के लिए आदित्य धर की तारीफ की. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »