‘बिहार में जिस तरह से…’, संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने सांसदों को दिया कौन सा खास टास्क?

NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को जनता के लिए और अधिक गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जितनी बड़ी जीत मिली है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी हमारे कंधों पर आ गई है, इसलिए जनकल्याण की योजनाओं को तेजी और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाना अब सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

जनता के लिए और मेहनत करने की जरूरत: पीएम
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जीत के बाद आत्मसंतोष नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे निरंतर लोगों से जुड़े रहें और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं.

बिहार मॉडल का जिक्र, नॉर्थ ईस्ट में तेज होगी विकास रफ्तार
पीएम मोदी ने बिहार में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि उसी मॉडल को नॉर्थ ईस्ट तक ले जाना है. उन्होंने कहा कि देश का समग्र विकास तभी संभव है जब हर क्षेत्र को समान अवसर और गति मिले.

किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
NDA संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत के लिए शुभकामनाओं और अभिनंदन से हुई. बैठक में सांसदों को उनके क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों और प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए. रिजिजू ने बताया कि बैठक में सबसे ज़्यादा ज़ोर इस बात पर दिया गया कि देश के हर क्षेत्र में सुधार कैसे आगे बढ़ाए जाएं.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा कि ऐसा कोई कानून या नियम नहीं होना चाहिए जो आम जनता को परेशान करे. हर नीति और कानून जनता के हित में बनना चाहिए. बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य के लिए युवा शक्ति को सही दिशा देना जरूरी है.

‘तीसरे कार्यकाल में काम की रफ्तार होगी तीन गुना’
किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम ने कहा ‘पहले दो कार्यकाल में जनता ने हमारा काम देखा है, अब तीसरे कार्यकाल में हमें तीन गुना रफ्तार से काम करना है.’ बैठक में NDA सांसदों ने प्रधानमंत्री को भरोसा जताया और उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए धन्यवाद दिया.

संसद में आज से चुनाव सुधार पर बड़ी बहस
रिजिजू ने बताया कि आज लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा शुरू होगी. यदि चर्चा आज पूरी नहीं हो पाती है तो यह कल तक चलेगी. विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों अपनी बात रखेंगे और इस मुद्दे पर फैले भ्रम को दूर किया जाएगा.

वंदे मातरम् पर बहस को लेकर विपक्ष पर पलटवार
रिजिजू ने विपक्ष के उन आरोपों का जवाब दिया जिसमें कहा जा रहा था कि बंगाल चुनाव को ध्यान में रखकर वंदे मातरम् पर बहस कराई जा रही है. उन्होंने कहा, वंदे मातरम् के 150 साल पूरे हुए हैं. यह तारीख हमने तय नहीं की है. जन्मदिन आगे-पीछे नहीं मनाए जाते. फिर इसे राजनीति से क्यों जोड़ा जा रहा है? हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »