‘क्या पुजारियों को ASI से मिलता है वेतन?’, लोकसभा में पूछे एक पर सवाल पर क्या बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे/यूबीटी) गुट के एक सांसद अनिल देसाई ने लोकसभा में केंद्र सरकार से एक सवाल किया. सांसद अनिल देसाई ने देश भर के पुजारी और मौलवियों की सैलेरी और भत्ता को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि क्या संस्कृति मंत्री यह बताएंगे कि क्या देश में मंदिर के पुजारियों को सरकार की ओर से वेतन, भत्ता या अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं?

अगर हां, तो उसका पूरा विवरण दें और अगर नहीं, तो इसके पीछे के कारण बताएं. इसके अलावा, क्या किसी मस्जिद के मौलवी या किसी चर्च के पादरी को केंद्रीय और/या राज्य सरकारें कोई वेतन आदि देतीं हैं? अगर हां, तो सरकार उसका पूरा विवरण दें.

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई के सवाल पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र सरकार की ओर से जवाब दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), संस्कृति मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय, केंद्रीय संरक्षित स्मारकों (CPMs) के संरक्षण, रखरखाव और संधारण के लिए उत्तरदायी है, जिसमें मंदिर भी शामिल हैं. हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से इन मंदिरों के पुजारियों को कोई वेतन या भत्ता नहीं दिया जाता है.”

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से किसी भी मंदिर के पुजारी या मस्जिद के मौलवी या चर्च के पादरी को किसी तरह का कोई वेतन, भत्ता या कोई अन्य सुविधा नहीं दी जाती है.

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पर क्या बोले गजेंद्र सिंह शेखावत?

लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पर सोमवार (8 दिसंबर, 2025) को चर्चा के दौरान केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर पलटवार किया. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद से लोकसभा में दिए गए तथ्यों को सत्यापित करने को भी कहा. दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि महाकवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में वंदे मातरम् के दो अंतरे लिखे थे और 1882 में चार अन्य अंतरे जोड़कर उन्हें अपने उपन्यास में प्रकाशित किया था. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »