Richest Mughal Emperor: मुगल काल में कितना अमीर था भारत? जानें किस मुगल बादशाह के पास था एलन मस्क से भी कई गुना ज्यादा पैसा

अक्सर लोग कहते हैं कि भारत कभी सोने की चिड़िया था और मुगलों के आने से उसकी संपत्ति खत्म हो गई, लेकिन इतिहास के कई स्रोत इस धारणा को गलत साबित करते हैं. दरअसल मुगल शासन के दौरान ही भारत आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा. विशेष रूप से अकबर से लेकर शाहजहां का काल भारतीय इतिहास की सबसे मजबूत आर्थिक स्थिति के तौर पर माना जाता है.

इतिहासकारों की राय में शाहजहां का समय वह दौर था, जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर अर्थव्यवस्था था, लेकिन यह भी सच है कि इस समृद्धि की बुनियाद अकबर ने ही डाली. अकबर ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया, किसानों को राहत दी, राजस्व व्यवस्था को सरल बनाया और पूरे साम्राज्य में कानून-व्यवस्था को स्थिर रखा. इसी कारण अगले डेढ़ सौ वर्षों तक भारत विश्व अर्थव्यवस्था में शीर्ष पर बना रहा.

मुगल काल का स्वर्ण युग

अकबर के शासन में विभिन्न जातियों और समुदायों के बीच सद्भाव बना रहा. व्यापार तेजी से बढ़ा, कारीगरों और कलाकारों को संरक्षण मिला. देश के अंदरूनी बाजार बेहद शक्तिशाली बने. यह वही समय था जब भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान एक सम्पन्न, सुसंगठित और सांस्कृतिक रूप से उच्च राष्ट्र की बनी. इसके बाद जहांगीर और शाहजहां ने इसी नींव पर साम्राज्य को और मजबूत किया.

एलन मस्क और अकबर की संपत्ति

Aberdeen Asia और Money.com की रिपोर्ट के मुताबिक अकबर की संपत्ति आज के हिसाब से 21 ट्रिलियन डॉलर थी, जो भारतीय मुद्रा में देखें तो लगभग 1750 लाख करोड़ रुपये बनता है. वहीं फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की कुल संपत्ति अक्टूबर 2025 में लगभग 500 बिलियन डॉलर थी, जो भारतीय करेंसी में लगभग (लगभग 41-42 लाख करोड़ रुपये) तक होती है. इस तरह से देखा जाए तो एलन मस्क की संपत्ति अकबर के सामने ऊंट के मुंह में जीरे के समान है.

भारत की आर्थिक ताकत — दुनिया की संपत्ति का चौथाई हिस्सा

कई इतिहासकारों का अनुमान है कि मुगलकाल का भारत अकेले ही दुनिया की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता था. यह आज के समय अमेरिका और चीन की संयुक्त आर्थिक शक्ति के बराबर समझा जाता है. उस दौर में यूरोप के अधिकांश देश बदहाली में थे और भारत की संपन्नता देखकर हैरान रह जाते थे.

विदेशी यात्रियों की नजर में ऐश्वर्य से भरा भारत

मुगल समय में भारत आने वाले विदेशी यात्री यहां की चमक-दमक देखकर दंग रह जाते थे. फ्रांसीसी यात्री टेवर्नियर ने लिखा कि भारत में धन की कोई कमी नहीं और यहां के बाज़ार संसार में सबसे समृद्ध हैं. फ्रांस्वा बर्नियर ने भारत को धरती का स्वर्ग कहा और बताया कि यहां की वस्तुएं यूरोप की तुलना में कहीं अधिक सुंदर और सस्ती थीं. अंग्रेज़ यात्री थॉमस रो मुगल दरबार की भव्यता देखकर स्तब्ध रह गया और उसने लिखा कि यूरोप के राजा भी इस वैभव की बराबरी नहीं कर सकते.

शाहजहां और मुगल दरबार की अद्भुत शान

शाहजहां का दरबार अपनी नोक-झोंक, सुंदरता और विलासिता के लिए दुनिया भर में चर्चा का विषय था. उनका प्रसिद्ध मयूर सिंहासन, जो सोने और कीमती रत्नों से बनाया गया था. आज की कीमत में लगभग 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये के बराबर आंका गया है. कई यात्रियों ने यह भी लिखा कि शाहजहांं विशेष अवसरों पर हीरों और मोतियों की वर्षा करवा देता था. ताज महल के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक शाहजहां के वक्त अकेले सिर्फ जमीन से आने वाले रेवेन्यू 20.75 मिलियन पाउंड के बराबर था.

भारत इतना धनी कैसे बना

मुगल काल में भारत की समृद्धि कई वजहों से तेजी से बढ़ी. उपजाऊ खेतों ने अनाज का बड़ा उत्पादन दिया, कारीगरों के हुनर ने कपड़ा, धातु कला, जरी और रेशमी वस्त्रों को वैश्विक पहचान दिलाई और मसालों के व्यापार ने पूरी दुनिया में भारत को टॉप बना दिया. भारत प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर था और लगभग हर वस्तु का उत्पादन देश के अंदर ही होता था, जिससे आत्मनिर्भरता मजबूत बनी रहती थी. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »