वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले ये 5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल

Top-5 Batsmen With The Most Singals In Oneday Cricket:HN/ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत 2-1 से जीत गया. इस पूरी सीरीज में विराट कोहली छाए रहे. दरअसल कोहली वनडे में ज्यादातर कम जोखिम वाली पारी खेलते हैं और वो सिंगल्स के साथ पारी आगे बढ़ाना पसंद करते हैं. वनडे क्रिकेट में जितना रन बनाना जरूरी है, उतना ही सिंगल्स लेकर स्ट्राइक रोटेट करना भी जरूरी होता है. खासकर, वनडे फॉर्मेट में तो सिंगल्स का बहुत बड़ा रोल होता है. वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने करियर का लगभग एक तिहाई से भी ज्यादा रन सिंगल्स लेकर बनाए हैं.

हालांकि, वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं है, जो कि चौंकाने वाला है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं? 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स लेने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. विराट कोहली – 5992 सिंगल्स 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. विराट ने अपने वनडे करियर के 294 पारियों में कुल 5,992 सिंगल्स लिए हैं. उन्होंने अब तक अपने वनडे करियर में 59.15 की बेहतरीन औसत से 14,492 रन बना चुके हैं.

2. कुमार संगकारा – 5503 सिंगल्स

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा दूसरे नंबर पर हैं. संगकारा ने अपने वनडे करियर के 358 वनडे पारियों में 44.56 की औसत से 13,681 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने कुल 5503 सिंगल्स लिए हैं.

3. महेला जयवर्धने – 4789 सिंगल्स 

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. जयवर्धने ने अपने वनडे करियर के 357 पारियों में कुल 4789 सिंगल्स लिए हैं. उन्होंने अपने वनडे करियर के 36.07 की औसत से 11,112 रन बनाए हैं.

4. महेंद्र सिंह धोनी – 4470 सिंगल्स 

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं. धोनी ने अपने वनडे करियर के 297 वनडे पारियों में 51.54 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं. जिसमें उनके नाम कुल 5503 सिंगल्स दर्ज हैं.

5. रिकी पोंटिंग – 3916 सिंगल्स 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिंगल्स से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. पोंटिंग ने अपने वनडे करियर के 281 पारियों में कुल 3916 सिंगल्स लिए हैं. जिसमें उनके नाम वनडे करियर के 44.17 की औसत से 10,690 रन दर्ज हैं. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »