610 करोड़ रूपए रिफंड, 3000 बैग लौटाए, 1650 फ्लाइट आए ट्रैक पर… इंडिगो संकट पर सरकार ने क्या-क्या बताया?

इंडिगो संकट के बीच कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने रविवार (7 दिसंबर 2025) को धीरे-धीरे हम वापस ट्रैक पर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब सिस्टम में सुधार हो रहा है और आज हम लगभग 1650 फ्लाइट चलाने की स्थिति में हैं. कंपनी ने दावा किया है कि नेटवर्क लगभग पूरी तरह बहाल हो चुका है और रिफंडलगेजरीबुकिंग जैसे सभी प्रोसेस तेजी से पूरे किए जा रहे हैं.

610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया

एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है. सरकार ने प्रभावित हुए सभी यात्रियों को रात 8 बजे तक पूरा रिफंड लौटाने का आदेश दिया है. आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयरलाइन को कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रा को रिशेड्यूल करने के लिए कोई एक्सट्रा चार्ज लगाने की अनुमति नहीं है.

बयान में कहा गया कि यात्रियों की सक्रिय सहायता के लिए समर्पित सपोर्ट सेल बनाए गए हैं ताकि रिफंड और पुनः बुकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान बिना किसी देरी या असुविधा के किया जा सके. मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है और उड़ानें सामान्य स्तर पर लौट रही हैं.

‘एविएशन नेटवर्क हो रहा नॉर्मल’

 

एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि एविएशन नेटवर्क तेजी से हो रहा सामान्य हो रहा है और परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पिछले चार दिनों में एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए लगातार कई पक्षों से बातचीत की गई है और इसके साथ रियल-टाइम में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. सभी ऑपरेटरोंहवाईअड्डा निदेशकों, ग्राउंड-हैंडलिंग एजेंसियों और अन्य सभी पक्षकारों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की गई हैं.

सभी रिफंड पूरे करने का निर्देश दिया गया

उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को फंसे हुए यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश शामिल है. इंडिगो को कैंसिलेशन के बारे में यात्रियों को समय पर सूचित करने और रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए आज रात 8:00 बजे तक सभी रिफंड पूरे करने का निर्देश दिया गया है.

इंडिगो की उड़ानों का संचालन शुक्रवार को 706 से बढ़कर शनिवार को 1,565 हो गया और रविवार के अंत तक इसके 1,650 तक पहुंचने की संभावना है. अन्य सभी डोमेस्टिक फ्लाइट सुचारू रूप से और पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. साथ मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह व्यवधानों के कारण यात्रियों से अलग किए गए सभी सामान का 48 घंटों के भीतर पता लगाकर उन्हें पहुंचा दे.

कई एयरपोर्ट्स पर स्थिति सामान्य हुई

इंडिगो ने शनिवार तक पूरे भारत में यात्रियों को 3,000 सामान सफलतापूर्वक पहुंचा दिए हैं. बयान के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और गोवा के हवाईअड्डा निदेशकों ने रविवार को सभी टर्मिनलों पर सामान्य स्थिति की पुष्टि की है. यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनी हुई है और चेक-इन, सुरक्षा या बोर्डिंग पॉइंट पर कोई भीड़भाड़ नहीं है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »