विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच खेलने का कितना पैसा लेंगे विराट कोहली? रकम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

भारतीय घरेलू क्रिकेट में अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट चल रहा है. इसके बाद 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली ने खेलने के लिए हामी भर दी है. विराट आखिरी बार 2009-2010 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. अब 15 साल बाद विराट की इस घरेलू टूर्नामेंट में वापसी से फैंस के अंदर भी उत्साह चरम पर है.

आपको बताते चलें कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली टीम के लिए खेलेंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए प्रति मैच कितनी फीस मिलेगी? यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

कितनी फीस लेंगे विराट कोहली?

भारतीय घरेलू क्रिकेट के नियम स्पष्ट हैं. यहां खिलाड़ियों को अनुभव के आधार पर तनख्वाह मिलती है. यदि किसी खिलाड़ी के पास 20 या उससे कम लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, तो उसे प्रति मैच 40 हजार रुपये की तनख्वाह मिलती है. वहीं 21-40 मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी को विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच के लिए 50 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी.

वहीं जिस खिलाड़ी के पास 41 या उससे अधिक लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, उसे हर एक मैच खेलने के लिए 60 हजार रुपये मिलते हैं. चूंकि विराट कोहली के पास 300 से भी अधिक लिस्ट-ए मैचों का अनुभव है, इसलिए विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलने पर विराट को प्रति मैच 60 हजार रुपये मिलेंगे.

कितने मैच खेलेंगे विराट कोहली?

दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी के लीग चरण में 7 मैच खेलने हैं. क्या विराट कोहली इन सभी मैचों में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसका जवाब है, नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट सिर्फ 3 मैच खेले सकते हैं. वो 24 दिसंबर को आंध्र, 26 दिसंबर को गुजरात और 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का शेड्यूल

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली को ग्रुप D में जगह मिली है. ग्रुप D में उसके साथ हरियाणा, गुजरात, सौराष्ट्र, सर्विसेज, ओडिशा, रेलवे और आंध्र प्रदेश हैं. लीग चरण में दिल्ली को 7 मैच खेलने हैं, जिसके बाद 12 जनवरी से नॉकआउट मुकाबले शुरू हो जाएंगे. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »