तो क्या हम लाल दरी बिछा कर घुसपैठियों का स्वागत करें? हिरासत से गायब 5 रोहिंग्या लोगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी

भारत में अवैध तरीके से घुसे रोहिंग्या लोगों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. उन्हें शरणार्थी बता रहे वकील को आड़े हाथों लेते हुए चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने कहा, ‘मुझे दिखाइए कि भारत ने कब उन्हें आधिकारिक रूप से शरणार्थी का दर्जा दिया है. कोई देश में घुसपैठ कर ले, उसके बाद नागरिकों जैसे कानूनी अधिकार मांगने लगे. यह कैसे चल सकता है.’

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि इस साल मई में दिल्ली पुलिस ने 5 रोहिंग्या लोगों को हिरासत में लिया था. इसके बाद से उनका पता नहीं चला है. कोर्ट ने उन्हें वापस म्यांमार भेज दिए जाने का अनुमान लगाते हुए कहा, ‘तो क्या हम लाल कालीन बिछा कर इन लोगों का स्वागत करें? बॉर्डर की फेंसिंग काट कर या सुरंग बना कर देश में घुस आए लोग कानूनी सुरक्षा मांग रहे हैं.’

कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जजों का ध्यान इस ओर दिलाया कि यह एक पीआईएल के तौर पर दाखिल याचिका है. याचिकाकर्ता का इन 5 रोहिंग्या लोगों से कोई सीधा संबंध नहीं है. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, ‘कुछ लोग चाहते हैं कि घुसपैठियों को भोजन, आश्रय और बच्चों की शिक्षा जैसे सारे अधिकार मिल जाएं. हमारे देश में बड़ी संख्या में गरीब हैं. हमें उनका ख्याल रखना चाहिए. देश के संसाधनों पर उनका हक है.’

याचिकाकर्ता के लिए पेश वकील ने कहा कि वह किसी को देश से निर्वासित करने का मसला नहीं उठा रहे हैं. उनकी याचिका सिर्फ हिरासत से उनके गायब होने तक सीमित है. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, ‘यानी यह हेबियस कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका है. आपने अवैध तरीके से देश में घुस आए लोगों की रिहाई मांगने के लिए यह तरीका अपनाया है.’

कोर्ट ने यह भी कहा कि उत्तर भारत की सीमाएं काफी संवेदनशील हैं. देश के भीतर बहुत कुछ हो रहा है. राष्ट्रीय सुरक्षा को अहमियत देना जरूरी है. हालांकि, वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने मामले को 16 दिसंबर को सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश दिया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »